18 APRTHURSDAY2024 11:32:09 PM
Nari

महिलाएं अपनाएं ये किचन ट्रिक्स, दोगुना होगा खाने का स्वाद

  • Edited By neetu,
  • Updated: 15 Nov, 2021 03:36 PM
महिलाएं अपनाएं ये किचन ट्रिक्स, दोगुना होगा खाने का स्वाद

किचन में काम करते दौरान महिलाओं को कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसके कारण कई बार घंटों किचन में काम करने से भी खाना स्वाद नहीं बनता है। वहीं वर्किंग वुमन के लिए यह काम और भी मुश्किल भरा हो जाता है। ऐसे में आज हम आपको कुछ कारगर टिप्स बताते हैं। इसकी मदद से आपकी रसोई का काम आसान हो जाएगा। इसके साथ ही आप मिनटों में काम कर लेंगी। चलिए जानते हैं इन ट्रिक्स के बारे में...

पूरिया बनाने की आसान ट्रिक

अक्सर सरसों तेल में पूरिया तलने से इसकी महक आने लगती है। ऐसे में आप पूरी तलते समय कढ़ाई में थोड़ा-सा नमक डाल दें। इससे तेल की महक पूरियों में नहीं आएगी।

PunjabKesari

चिकन बिरयानी बनाने का तरीका

बिरयानी के लिए 2-3 घंटे पहले चिकन को मैरीनेट करके रखें। इससे वो ज्यादा स्वादिष्ट बनेगी।

पत्तागोभी की सब्जी बनाने का तरीका

पत्तागोभी की सब्जी बनाते समय उसमें भूने हुए मूंगफली के दाने पीसकर डालें। इससे उसका टेस्ट और भी बढ़ जाएगा।

चटनी बनाने का तरीका

धनिया-पुदीने की चटनी बनाते समय उसमें चुटकीभर हल्दी और नींबू की कुछ बूंदें डाल दें। इससे चटनी का रंग बरकरार रहेगा। इसके साथ ही यह पहले से ज्यादा टेस्टी बनेगी।

PunjabKesari

गैस की बचत करने का तरीका

भोजन हमेशा ढककर धीमी आंच पर पकाएं। सब्जी कड़ाही की बजाए कुकर में बनाएं। इससे आपकी गैस की बचत होगी। इसके साथ ही सब्जी भी स्वादिष्ट बनेगी।

फ्रिज की बदबू दूर करने का नुस्खा

फ्रिज की हर 15 दिनों में सफाई करनी चाहिए। नहीं तो इससे बदबू आने लगती है। मगर आपके बाद ज्यादा समय नहीं रहता तो एक कटोरी में बेकिंग सोडा डालकर फ्रिज में रख दें। इससे फ्रिज की बदबू दूर हो जाएगी।

PunjabKesari

चीनी को स्टोर करने का तरीका

अक्सर चीनी के बर्तन में चींटियां आने की परेशानी रहती है। ऐसे में इससे बचने के लिए आप चीनी के बर्तन में 3-4 लौंग डालकर इसे स्टोर करें। इससे उनमें चींटियां नहीं चढ़ेंगी।

 

Related News