25 APRTHURSDAY2024 7:32:36 AM
Nari

नए-नए अवसरों के मिलेंगे मौके, वास्तु के अनुसार ऐसे करवाएं घर को Decorate

  • Edited By Vandana,
  • Updated: 19 Apr, 2022 04:09 PM
नए-नए अवसरों के मिलेंगे मौके, वास्तु के अनुसार ऐसे करवाएं घर को Decorate

घर में सारी चीजें यदि वास्तु के अनुसार रखी जाएं तो सुख-समृद्धि  बनी रहती है। वास्तु के मुताबिक घर में रखी हुआ सामान धन के आगमन के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। घर में रहने वाले लोगों की जिंदगी में भी वास्तु का गहरा असर पड़ता है। यदि आप घर नया बनवा रहे हैं तो उसमें कुछ वास्तु नियमों का पालन जरुर करें। तो चलिए बताते हैं आपको वास्तु से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण बातें...

पूजा रुम 

पूजा रुम घर का मुख्य भाग माना जाता है। पूजा रुम में आप सफेद रंग की लाइट का इस्तेमाल करें। इससे आपके घर में सुख शांति बनी रहेगी। इसके अलावा आप नारंगी, हल्का पीला और हल्के नीले रंग का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। पूजा रुम का माहौल सात्विक ही रखें। ताकि आप शांति से वहां पर बैठकर मन लगा सकें। 

PunjabKesari

लिविंग रुम  

लिविंग रुम घर का वो कोणा होता है। यहां पर मेहमानों के बैठने का इंतजाम किया जाता है। यहां की दीवारों पर आप नीले रंग का पेंट करवा सकते हैं। ये आपको पॉजिटिविटी का एहसास करवाएंगे। इसके अलावा आप लाल रंग का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। लाल रंग आपको एक नई एनर्जी देने में मदद करेगा।

PunjabKesari

बैडरुम 

बैडरुम में ज्यादा चुभने वाले रंगों से परहेज करें। आप यहां पर लाइट रंंग करवा सकते हैं। आप बैडरुम में लाइट पिंक, आसमानी और ग्रीन कलर का इस्तेमाल कर सकते हैं। दक्षिण दिशा की तरफ सिर करके सोने से आपकी आयु बढ़ती है और धन में भी वृद्धि होती है। 

किचन 

किचन भी घर का एक मुख्य कोणा माना जाता है। किचन में पैदा होने वाली ऊर्जा और भावनाएं मस्तिषक पर गहरा प्रभाव डालती हैं। वास्तु दोष से बचाने के लिए किचन में लाल रंग का इस्तेमाल करें। पीने के पानी का घड़ा उत्तर-दिशा में रखें। इसके अलावा सिंक को उत्तर-पश्चिम दिशा में ही बनाएं। 

PunjabKesari

गार्डन 

वास्तु के अनुसार पॉजिटिव ऊर्जा का संचार उत्तर-पूर्व दिशा से ही होता है। इन दोनों दिशाओं में आप गार्डन बनवा सकते हैं। उत्तर में बना गार्डन आपको रोजगार के नए अवसर देता है। इस दिशा में आप तुलसी का पौधा लगा सकते हैं। इसके अलावा फलदार पौधों के लिए पूर्व दिशा एकदम बेहतर है। 
PunjabKesari

Related News