25 APRTHURSDAY2024 10:30:19 PM
Nari

Skin Care: सिर्फ एक ये चीज दूर करेगी त्वचा की समस्याएं, ऐसे करें इस्तेमाल

  • Edited By palak,
  • Updated: 21 Jul, 2022 11:52 AM
Skin Care: सिर्फ एक ये चीज दूर करेगी त्वचा की समस्याएं, ऐसे करें इस्तेमाल

मॉनसून के मौसम में त्वचा पर कई समस्याएं हो जाती हैं। इस मौसम में त्वचा को खास देखभाल की आवश्कता होती है। वातावरण में नमी होने के कारण चेहरे पर पिंपल्स, दाग-धब्बे और झाइयां जैसी समस्याएं हगोने लगती हैं। इस समस्या से राहत पाने के लिए आप घरेलू प्रोडक्ट्स इस्तेमाल कर सकते हैं। इस मौसम में त्वचा में आप दही इस्तेमाल कर सकते हैं। यह आपकी त्वचा को हाइड्रेट और एक्सफोलिएट कहरने में सहायता करता है। इससे आपकी त्वचा पिंपल फ्री और बेदाग नजर आएगी। दही में कैल्शियम,प्रोटीन, विटामिन-सी, ए और लैक्टिक एसिड जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। यह आपकी त्वचा को ऑयल फ्री बनाने में भी मदद करता है। तो चलिए जानते हैं कि कैसे आप चेहरे पर इसका इस्तेमाल कर सकते हैं...

पिंपल फ्री त्वचा के लिए 

मानसून में त्वचा पर पिंपल्स, कील-मुहांसे जैसी समस्याएं होने लगती हैं। इस मौसम में त्वचा पर सीबम का उत्पादन बहुत ज्यादा होता है, जिसके कारण त्वचा पर दाग-धब्बे और पिंपल्स हो सकते हैं। आप चेहरे के पिंपल्स दूर करने के लिए चेहरे पर दही इस्तेमाल कर सकते हैं। 

सामग्री 

नींबू - 2
दही - 3 चम्मच 
पानी - 1 कप 

PunjabKesari

कैसे करें इस्तेमाल? 

. सबसे पहले आप एक कटोरी में दहीं डालें। 
. इसके बाद दही में कुछ बूंदे नींबू की डाल दें। 
. दोनों चीजों को अच्छे से मिलाएं। 
. इसके बाद पेस्ट को अपने चेहरे पर 10-15 मिनट के लिए लगाएं। 
. तय समय के बाद चेहरा ठंडे पानी से धो लें। 

ब्लैकहेड्स को हटाने के लिए 

मानसून के मौसम में त्वचा पर एलर्जी होने के कारण भी ब्लैकहेड्स और ड्राइनेस जैसी समस्याएं हो सकती हैं। दही में पाया जाने वाले लैक्टिक एसिड आपकी त्वचा की मृत कोशिकाओं को हटाने में सहायता करता है। इससे आपकी त्वचा अंदर से भी सुंदर दिखाई देती है। आप दही से बना स्क्रब चेहरे के ब्लैकहेड्स हटाने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। 

सामग्री 

दही - 3 चम्मच 
बेसन - 2 चम्मच 

PunjabKesari

कैसे करें इस्तेमाल? 

. सबसे पहले एक कटोरी में दही डालें। 
. फिर उसमें थोड़ा सा बेसन मिला लें। 
. दोनों चीजों को अच्छे से मिलाएं और एक गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लें। 
. पेस्ट को अपने चेहरे पर 10-15 मिनट के लिए लगाएं। 
. तय समय के बाद चेहरा साफ पानी से धो लें। 

त्वचा की सूजन और जलन होगी दूर 

मौसम बदलने के कारण भी त्वचा में जलन और सूजन जैसी समस्याएं हो जाती हैं। इससे चेहरे पर रैशेज और एलर्जी जैसी समस्याएं हो जाती हैं। आप दही का इस्तेमाल त्वचा की सूजन और जलन दूर करने के लिए कर सकते हैं। दही में आप हल्दी मिलाकर त्वचा पर इस्तेमाल कर सकते हैं। हल्दी में पाए जाने वाले एंटीबैक्टीरियल और एंटीइंफ्लेमेटरी गुण त्वचा को हेल्दी बनाने में मदद करते हैं। 

सामग्री 

दही - 3 चम्मच 
हल्दी - 2 चम्मच 

PunjabKesari

कैसे करें इस्तेमाल? 

. सबसे पहले एक कटोरी में दही डालें। 
. इसके बाद इसमें हल्दी मिला लें। 
. दोनों चीजों से एक गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लें। 
. पेस्ट को 10-15 मिनट के लिए चेहरे पर लगाएं। 
. तय समय के बाद चेहरा धो लें। 

त्वचा को मॉइश्चराइज करने के लिए 

आप त्वचा की ड्राइनेस दूर करने के लिए भी दही का इस्तेमाल कर सकते है। आप दही में शहद का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। शहद आपकी त्वचा को मॉइश्चराइज करने में मदद करता है। इसमें पाए जाने वाले पोषक तत्व स्किन के मुलायम और कोमल बनाने में सहायता करते हैं। 

सामग्री 

शहद - 2 चम्मच 
दही - 3 चम्मच 

PunjabKesari

कैसे करें इस्तेमाल 

. सबसे पहले एक कटोरी में दही मिलाएं। 
. इसके बाद इसमें थोड़ा सा शहद मिलाएं। 
. दोनों चीजों को अच्छे से मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। 
.  पेस्ट को 15 मिनट के लिए चेहरे पर लगाएं। 
. तय समय के बाद चेहरा पानी से धो लें। 

Related News