28 APRSUNDAY2024 5:20:47 AM
Nari

लिप लाइनर की ये ब्यूटी हैक्स, मिनटों में कर देंगे आपका मेकअप

  • Edited By neetu,
  • Updated: 28 Feb, 2022 11:49 AM
लिप लाइनर की ये ब्यूटी हैक्स, मिनटों में कर देंगे आपका मेकअप

लड़कियां होंठों पर लिपस्टिक के साथ लिप लाइनर भी लगाती है। इससे लिपस्टिक लंबे समय तक टिकी रहती है। इसके साथ ही होंठ सुंदर व अट्रेक्टिव नजर आते हैं। मगर क्या आप इन लिप लाइनर को मेकअप में कई तरह से इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे आपको परफेक्ट मेकअप लुक मिल सकता है। चलिए जानते हैं लिप लाइनर से जु़ड़े कुछ अमेजिंग ब्यूटी हैक्स...

कलर आईलाइनर की तरह करें इस्तेमाल

आजकल लड़कियां ड्रेस से मैचिंग आईलाइनर लगाना पसंद करती हैं। ऐसे में आप इसके लिए आईलाइनर खरीदने की जगह कलर फुल लिप लाइनर यूज कर सकती हैं। इसके लिए ड्रेस से मैचिंग कलर का लिप लाइनर लेकर उसे आईलिड के ऊपर थिन लाइन ड्रा करें। इसके अलावा ब्लैक आईलाइनर के ऊपर थिन लाइन लिप लाइनर लगाएं।

PunjabKesari

आईशैडो की तरह करें इस्तेमाल

आप आई मेकअप को हाइलाइट करने के लिए लिप लाइनर यूज कर सकती हैं। इसके लिए एक साथ 2-3 कलर लिप लाइनर को आंखों पर लगाएं। इसके बाद आईशैडो ब्रश से इसे ब्लेंड कर लें। इससे आपकी आंखों को स्मूद लुक मिलेगा।

स्मोकी आईज के लिए करें इस्तेमाल

लड़कियों को स्मोकी आईज लुक बेहद पसंद आता है। मगर आप इसके लिए ब्लैक आईलाइनर यूज करने की जगह कलरफुल इफेक्ट देकर भी स्मोकी आईज लुक पा सकती है। इसके लिए आप लिप लाइनर इस्तेमाल कर सकती हैं। इससे आपकी आंखों को यूनिक स्मोकी लुक मिलेगा।

PunjabKesari
ब्लशर की तरह करें इस्तेमाल

आप लिप लाइनर को नेचुरल ब्लश की तरह इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए आप लाल या गुलाबी रंग का लिप लाइनर चुनें। इसके लिए थोड़ा-सा लिप लाइनर दोनों गालों पर लगाएं। फिर ब्यूटी ब्लेंडर से ब्लेंड करके इसे ब्लशर की तरह लगाएं। इससे आपको एकदम नेचुरल लुक मिलेगा। इस बात का ध्यान रखें कि आपको मैट फिनिश वाला लिप लाइनर लेना है।

pc: freepik

Related News