19 MAYSUNDAY2024 12:40:03 AM
Nari

Tulsi Upaye: तुलसी को हाथ लगाने से पहले ध्यान में रखें ये नियम

  • Edited By palak,
  • Updated: 09 Jan, 2023 06:22 PM
Tulsi Upaye: तुलसी को हाथ लगाने से पहले ध्यान में रखें ये नियम

भारतीय घरों में तुलसी का पौधा लगाया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, भी इस पौधे को बहुत ही शुभ माना जाता है। इसके अलावा तुलसी को आयुर्वेद में भी बहुत ही शुभ माना जाता है। वास्तु मान्यताओं के अनुसार, तुलसी को हाथ लगाने से पहले इन बातों का ध्यान रखना जरुरी होता है। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में...

तुलसी की पूजा 

हिंदू धर्म शास्त्र के अनुसार, तुलसी की पूजा करना बहुत ही शुभ माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि इससे भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं और भक्तों को रोज आशीर्वाद देते हैं। 

PunjabKesari

तुलसी का निर्जला व्रत 

ऐसा माना जाता है कि एकादशी की तिथि वाले दिन मां लक्ष्मी विष्णु जी के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। इसलिए इस दिन भी तुलसी को नहीं छूना चाहिए। 

जरुर करें ये उपाय 

वास्तु शास्त्र के अनुसार, तुलसी को हमेशा आंगन में ही लगाना चाहिए। किसी अंधेरे या अकेले स्थान पर भी तुलसी को नहीं लगाना चाहिए। साथ में रोज सुबह शाम तुलसी के सामने दीपक जलाएं। 

इस दिन न लगाएं हाथ 

ऐसा माना जाता है कि तुलसी को रविवार और एकादशी वाले दिन भी हाथ नहीं लगाना चाहिए। इस दिन तुलसी को जल भी नहीं देना चाहिए। 

PunjabKesari

सूर्यास्त के बाद 

सूर्यास्त के बाद तुलसी को हाथ लगाना शुभ नहीं माना जाता। वास्तु शास्त्र के अनुसार, यदि आप तुलसी को शाम के बाद हाथ लगाते हैं तो इससे आपको धन संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। 

इस दिन तुलसी घर में लानी होती है शुभ 

तुलसी खरीदने के दिन का भी खास ध्यान रखना चाहिए। गुरुवार के दिन तुलसी खरीदनी बहुत ही शुभ मानी जाती है। गुरुवार के दिन भगवान विष्णु की पूजा की जाती है। तुलसी भगवान विष्णु को अति प्रिय होती है इसलिए इस दिन तुलसी लाना शुभ माना जाता है। 

PunjabKesari

Related News