02 MAYTHURSDAY2024 3:21:33 AM
Nari

Holi Special : रंगों के त्योहार का मजा लें कलरफुल मठरी बनाकर

  • Edited By Anjali Rajput,
  • Updated: 16 Mar, 2022 10:27 AM
Holi Special : रंगों के त्योहार का मजा लें कलरफुल मठरी बनाकर

होली का सब को इंतजार रहता है। इस दिन बच्चे सबसे ज्यादा खुश  होते हैं। उनकी मनपसंद मिठाई का मजा लेकर वो सारा त्योहार खुशी से मनाते हैं। अलग- अलग रंगों से सजा यह त्योहार हर किसी को पसंद होता है।  होली में रंग होने के साथ अगर खाने भी रंगीन हो तो मजा और भी दोगुणा हो जाता है । तो चलिए बताते हैं एक ऐसी ही मजेदार रेसिपी ....

सामग्री

मैदा - 200 ग्राम
घी - 2 बड़े चम्मच
नमक -स्वादअनुसार
फूड कलर - लाल, हरा, पीला ( 1-1 चम्मच)
जीरा - 2 चम्मच
बेकिंग सोडा - 1 चम्मच
 पानी - 2 कप
तेल - 2 चम्मच

PunjabKesari

बनाने की विधि

1. सबसे पहले एक बाउल में मैदा, बेकिंग सोडा, जीरा,नमक,घी डालकर अच्छे से मिला लें।
2. फिर थोड़ा सा गुनगुना पानी डालकर तैयार किए गए मिश्रण से आटा गूंथ लें।
3. तैयार होने के 10 मिनट बाद डो को अलग -अलग भागों में बांट लें।
4. हर किसी भाग में फूड कलर मिलाकर एकबार दोबारा गूंथ लें।
5. इसके बाद एक - एक करके लोईयों के आकार में रोटियां बेल कर अलग करके रख लें।
6. एक के ऊपर दूसरी चपाती रखकर चाकू की मदद से  पतली स्लाइस के रुप में काट लें।
7. कटी हुई स्लाइस को काटने के बाद मठरी के आकार में बना लें।
8. एक कढ़ाई में तेल गर्म करके मठरी को धीमी आंच पर पकाएं।
9. डीप फ्राई करने के बाद प्लेट में निकाल लें और सर्व करें।

 

Related News