01 MAYWEDNESDAY2024 7:58:48 PM
Nari

December में करें भारत की इन 5 जगहों को एक्सपलोर, नहीं करेगा वापस आने का मन

  • Edited By Charanjeet Kaur,
  • Updated: 15 Nov, 2023 04:56 PM
December में करें भारत की इन 5 जगहों को एक्सपलोर, नहीं करेगा वापस आने का मन

दिसंबर यानी का साल का आखिरी महीना आने वाला है। इस दौरान लोग नए साल का स्वागत करने खूबसूरत टूरिस्ट प्लेस की तलाश में रहते हैं। अगर आप भी दिसंबर के महीने में घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं तो से स्टोरी आपके लिए है। दरअसल इस दौरान लोग कंफ्यूज रहते हैं वेकेशन में कौन सी जगह जाना सही रहेगा, जहां पर वो खुल कर एंजॉय कर पाएं। चलिए हम आपको बताते हैं इन जगहों के बारे में....

औली

उत्तराखंड भारत की सबसे खूबसूरत जगहों में से एक है। इसे मिनी स्विजरलैंड भी कहा जाता है। अगर आप बर्फबारी देखने के शौकीन हैं तो दिसंबर के महीने में यहां जा सकते हैं। यहां पर ढेर सारी मजेदार एक्टिविटीज करने को मिलेंगी। वहीं बर्फ से ढके पहाड़ देखने का तो अपना अलग ही मजा है।

PunjabKesari

गोवा

गोवा तो कई लोगों को ड्रिम डेस्टिनेशन है। अगर आपको सर्दियां कुछ ज्यादा पसंद नहीं है तो गोवा आपके लिए परफेक्ट है। वहीं गोवा में क्रिसमस और न्यू ईयर को काफी धूमधाम से सेलिब्रेट किया जाता है।

PunjabKesari

अलेप्पी

केरल की गिनती सब से पिक्चर परफेक्ट जगहों में होती है। ये अपने बैकवॉटर हाउसबोट के लिए बहुत फेमस है। वहीं हाउसबोट में एक रात बिताना का भी इंतजाम होता है। अगर आप नेचर लवर हैं तो ये जगह आपको बहुत पसंद आएगी।

मनाली

पहाड़ों में घूमने के शौकीन का मनाली तो फेवरेट Spot है। सर्दियों में बर्फ तो मनाली की खूबसूरती में चार- चांद लगा देती है। 

PunjabKesari

तवांग

अगर आप इस बार न्यू ईयर की छुट्टियां कोई अलग जगह में मनाना चाहते हैं तो नॉर्थईस्ट एक अच्छा ऑप्शन है। यहां पर कई सारी बुद्धिस्ट मोनेस्ट्री हैं जो वाकई बहुत प्यारे हैं। यहां की खूबसूरती से आपको प्यार हो जाएगा।

PunjabKesari

तो इन 5 खूबसूरत जगहों पर आप इस बार दिसंबर की छुट्टियां मनाएं। वापस आने का मन नहीं करेगा।

Related News