
साऊथ इंडियन डिश डोसा तो हर किसी को पसंद है। अधिकतर लोग सुबह के नाश्ते में इसे खाना पसंद करते हैं। इसे बनाने में अधिक समय भी नहीं लगता। लेकिन क्या आने कभी टोमेटो डोसा खाया है। टोमेटो डोसा खाने में स्वादिष्ट होने के साथ शरीर के लिए काफी हेल्दी भी होता है। तो चलिए आज हम आपको बताएंगे टोमेटो डोसा बनाने की रेसिपी...

सामग्री:
चावल का आटा- 1 कप
चने का आटा- 2 चम्मच
टमाटर- 3
तेल- 1/2 कप
हरी मिर्च- 3
सूजी- 1 कप
लहसुन- 4 कलियां
सोडा- 1 चुटकी
धनिया के पत्ते
नमक- स्वादानुसार
हल्दी- 1 चम्मच
जीरा पाउडर- 1/2 चम्मच
घी- 3 चम्मच
बटर- 3 चम्मच
विधि:

- सबसे पहले लहसुन, टमाटर और हरी मिर्च को अच्छे से पीस लें।
- अब एक बर्तन में सूजी, चावल का आटा, चने का आटा, नमक, सोडा और बाकी मसालों को मिलाएं।
- इसके बाद इसमें बारीक कटा हुआ धनिया पत्ता और ज़रूरत भर पानी डालकर अच्छे से मिक्स करें।
- अब 5 मिनट के लिए बेटर को अलग रख दें।
- 5 मिनट बाद इसमें पिसे हुए मिश्रण को डालकर अच्छे से मिला लें।
- अब तवे में तेल डालकर गरम करें।
- तेल गरम हो जाए तो मिश्रण को तवा पर डालें और उसे डोसा की तरह फैला लें।
- ऊपर से घी या बटर डालें और मध्यम आंच पर पकने दें।
- इसे पलट के दूसरे साइड भी हल्का पका लीजिए।
- स्वादिष्ट टोमेटो डोसा बन के तैयार है।
- इसे अपनी पसंदीदा चटनी के साथ सर्व करें।