19 APRFRIDAY2024 12:50:44 PM
Nari

बिना फ्रिज के इस तरह करें चीजों को स्टोर, लंबे समय तक रहेगी फ्रेश

  • Edited By neetu,
  • Updated: 04 Dec, 2020 02:26 PM
बिना फ्रिज के इस तरह करें चीजों को स्टोर, लंबे समय तक रहेगी फ्रेश

कभी ना कभी आपको भी ऐसी स्थिति का सामना करना पड़ा होगा, जब फ्रिज खराब हो गया हो। इसके अलावा बिजली की परेशानी होने पर फ्रिज ने काम करना बंद कर दिया हो। ऐसा होने पर फ्रिज में रखी सभी चीजें खराब होने लगती है। ऐसे में उन्हें फेंकना पड़ता है। असल में, फ्रिज में खाने की चीजों में बैक्टीरिया पनपने से रोकरने के साथ उसे ताजा रखने में मदद करता है। 

 

जब फ्रिज नहीं होते थे तब भी खाने के सुरक्षित रखने के लिए कुछ उपायों को अपनाया जाता था। ऐसे में प्राकृतिक तरीकों से खाने को कुछ समय के लिए ताजा रखा जा सकता है। तो चलिए जानते हैं बिना फ्रिज के चीजों को सुरक्षित रखने के कुछ तरीकों के बारे में...

जैम और बटर 

बटर और जैम को फ्रिज में ही रखा जाता है। नहीं तो ये खराब हो सकते हैं। ऐसे में इस परेशानी से बचने के लिए आप इसे ठंडे पानी के बाउल में रख सकती है। इससे ये कुछ दिनों तक आराम से खाने के लायक रहेंगे। 

PunjabKesari

सब्जियां

सब्जियों को काट कर उसे धूप में सुखा कर बैक्टीरिया से बचाया जा सकता है। सब्जियों को धूप लगने से ये हैल्दी होने के साथ और भी टेस्टी हो जाती है। असल में, सूखने के कारण सब्जियों से पानी निकलता है। ऐसे में इसका स्वाद और भी बढ़ जाता है। 

दूध 

दूध को तो सिर्फ उबाल कर ही सुरक्षित रखा जा सकता है। ऐसे में दूध को उबालने पर इसमें 1 चम्मच शहद मिला दें। इससे दूध जल्दी खराब नहीं होगा। 

बिस्किट्स और स्नैक्स 

असल में, ये चीजें खराब नहीं होती है। मगर नमी आ जाने के चलते स्नैक्स खाने के लायक नहीं रहते हैं। ऐसे में इस परेशानी से बचने के लिए आप इन्हें एयर टाइट प्लास्टिक के डिब्बों में रखें। इसके अलावा इन्हें पॉलीथीन बैग्स में भी रखा जा सकता है। 

PunjabKesari

अंडा 

इसपर बैक्टीरिया होने की संभावना अधिक होती है। ऐसे में इसका कुछ दिनों तक सेवन करने के लिए आप 2 उपायों को अपना सकती है। पहला- आप अंडों को ठंडे पानी में डुबो कर रखें। दूसरा- इसे उबाल कर और तल कर रख सकती है। अगर आप इसे तलने की सोच रही है तो इसे तलने के बाद बाउल में रख कर पेपर से ढक दें। 

ड्राई फ्रूट्स 

वैसे तो सूखे मेवों को बाहर किचन या किसी भी जगह पर स्टोर किया जा सकता है। मगर इसपर नमी जमा होने पर कीड़े लगने की परेशानी हो सकती है। ऐसे में इस समस्या से बचने के लिए इसे सूरज की रोशनी पर रखना सही रहेगा। इससे इसपर जमा नमी सूख जाएगी। बाद में इसे एयर टाइट कंटेनर में बंद करके स्टोर करें। 

दही 

दही भी जल्दी ही खराब  होनी वाली चीज हैं। इसे बैक्टीरिया से बचाने के लिए इसमें 2-3  चम्मच शहद मिलाएं। इससे यह आसानी से 1-2 दिन खाने के लायक रहेगा। 

Related News