27 APRSATURDAY2024 4:11:55 AM
Nari

Beauty Tips: कहीं आप तो नहीं लगा रही एक्सपायरी लिपस्टिक, ऐसे करें पहचान

  • Edited By neetu,
  • Updated: 21 Oct, 2021 10:06 AM
Beauty Tips: कहीं आप तो नहीं लगा रही एक्सपायरी लिपस्टिक, ऐसे करें पहचान

लिपस्टिक लड़कियां के मेकअप का एक मुख्य हिस्सा होती है। इससे चेहरा साफ और ग्लोइंग नजर आता है। इसके साथ ही लिपस्टिक लगाने से मेकअप एकदम कंप्लीट लगता है। मगर मेकअप के बाकी सामान की तरह लिपस्टिक भी एक्सपायर हो जाती है। ऐसे में खराब लिपस्टिक लगाने से होंठों पर इंफेक्शन होने का खतरा रहता है। इसके अलावा इससे सेहत को भी नुकसान झेलना पड़ सकता है। चलिए आज हम आपको कुछ खास टिप्स बताते हैं, जिसकी मदद से आप जान सकते हैं कि आपकी लिपस्टिक एक्सपायर हो गई है।

लिपस्टिक से बदबू आने की समस्या

आमतौर पर लिपस्टिक में थोड़ा एसेंस ऑयल मिलाया जाता है। ताकि इसमें धीमी-धीमी खुशबू आए। मगर लिपस्टिक खराब होने पर इससे तेज व अजीब स्मैल आने लगती है। अगर आपकी लिपस्टिक से भी बदबू आने लगे तो इसे तुरंत बदल लें। खराब लिपस्टिक इस्तेमाल करने से आपको साइड इफेक्ट हो सकता है।

PunjabKesari

लॉन्‍ग वियरिंग लिपस्टिक जल्‍दी खराब होने का खतरा

आमतौर पर लड़कियां लॉन्‍ग वियरिंग लिपस्टिक लगाना पसंद करती हैं। ताकि लिपस्टिक लंबे समय तक बरकरार रहें। मगर ऐसी लिपस्टिक मौजूद कुछ इनग्रेडिएंट इसे जल्‍दी खराब कर देते हैं। इसलिए इसे यूज करने से पहले एक बार इनकी एक्सपायरी डेट जरूर चेक करें। ‌

लिपस्टिक में नमी दिखने पर न करें इस्तेमाल

अगर आपको लिपस्टिक में मॉश्चराइजर की बूंदें दिखाई दे तो समझ कि आपकी लिपस्टिक खराब हो गई है। ऐसे में इसे इस्तेमाल करने से बचें। नहीं तो आपको इसे लगाने पर होंठों पर जलन महसूस होगी।

लिपस्टिक सही से न लगना

लिपस्टिक सही तरीके से न लगना भी इसके खराब होने का एक संकेत है। इस परिस्थिति में लिपस्टिक लगाने पर चिपचिपापन और खुरदरापन महसूस होने लगता है। ऐसे में इसे इस्तेमाल न करने में ही भलाई है।

PunjabKesari

गर्म जगह में रखी लिपस्टिक

लिपस्टिक को गर्म जगह पर रखने से इसके जल्दी खराब होने का खतरा रहता है। इसलिए इसे चेक करके ही इस्तेमाल करें। नहीं तो आपकी स्किन पर इंफेक्शन हो सकता है। इसके साथ ही लिपस्टिक को हमेशा फ्रिज या किसी ठंडी जगह पर ही स्टोर करें।

टेक्सचर चेंज होना लिपस्टिक खराब होने की निशानी

लिपस्टिक एक्सपायर होने पर इसका टेक्सचर चेंज होने लगेगा। ऐसे में अगर आपकी लिपस्टिक ड्राई होने लगे तो समझ जाए कि यह इस्तेमाल करने के लायक नहीं रही है। इसके साथ ऐसी लिपस्टिक लगाने पर आपके होंठ फ्लेकी नजर आ सकते हैं। इसके अलावा लिपस्टिक लगाने के कुछ समय बाद होंठों पर पैच पड़ सकते हैं।

 

Related News