08 MAYWEDNESDAY2024 8:10:20 AM
Nari

Belgium में छुट्टियां मना रहे हैं रणवीर-दीपिका, जानिए जगह की खासियत

  • Edited By Charanjeet Kaur,
  • Updated: 16 Nov, 2023 05:47 PM
Belgium में छुट्टियां मना रहे हैं रणवीर-दीपिका, जानिए जगह की खासियत

बॉलीवुड के पावर कपल रणवीर- दीपिका इन दिनों बेल्जियम एक साथ quality time स्पेंड कर रहे हैं। अपनी 5 वीं वेडिंग anniversary को सेलिब्रेट करने के लिए उन्होंने इस प्यारी सी जगह को चुना है। बता दें इन्होंने 14 नवंबर को इटली के लेक कोमो में शादी की थी। उन्होंने अपने वेकेशन की लाजवाब तस्वीरें भी शेयर की हैं।  तालाबों से घिरे ये खूबसूरत शहर अपने  chocolate, waffles, beer के लिए मशहूर है। हालांकि कई लोगों को समझ नहीं आता है कि कैसे इस शहर को ढंग से एक्सप्लोर करें। अगर आप भी बेल्जियम जाना चाहते हैं तो पहले ये स्टोरी पढ़ लें...

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Ranveer Singh (@ranveersingh)

ऐसे करें बेल्जियम को अच्छे से एक्सप्लोर

-   ब्रसेल्स में आप कॉमिक वॉक में जा सकते हैं। यहां एंट्री फ्री है। ब्रसेल्स का एंटीक मार्केट भी आपको जरूर जाना चाहिए। हालांकि यहां सामान की खरीद-फरोख्त में बहुत मोलभाव करना होता है। 

- ब्रुग्स भी काफी रोमांटिक शहर है। आप यहां की खूबसूरत नहरों और चॉकलेट की दुकानों में जाना न भूलें। यहां आकर आपको वाकई बहुत अच्छा लगेगा। बॉलीवुड फिल्म ‘पीके’ के कुछ दृश्य ब्रुग्स में फिल्माए गए हैं। आप यहां आकर उन जगहों को देख सकते हैं, जहां पर इन्हें फिल्माया गया है। 

PunjabKesari

- आप बोट से घेंट शहर को घूमने का आनंद भी उठा सकते हैं और यह वाकई में काफी अच्छा अनुभव होगा। यही नहीं, यहां पर आपको टॉर्चर म्यूजियम भी देखने को मिलेगा। यहां पर पुराने जमाने के ऐसे उपकरण देख सकते हैं, जिन्हें लोगों को यातना देने में इस्तेमाल में लाया जाता था। यूनेस्को वर्ल्‍ड हेरिटेज साइट बेलफ्रे टॉवर भी आप जरूर देखने जाएं। 

- आप एंटवर्प सेंट्रल स्टेशन भी जरूर जाएं, क्योंकि दुनिया के पांच प्रसिद्ध स्टेशनों में इसका स्थान है। 

PunjabKesari

- अगर आप यूरोप का कल्चर जानना हैं ओल्ड मार्केट स्क्वायर जरूर जाएं, जहां यूरोप का सबसे लंबा बार है। यहां करीब 45 पब हैं।

- एंटवर्प सेंट्रल स्टेशन भी जरूर जाएं, क्योंकि दुनिया के पांच प्रसिद्ध स्टेशनों में इसका स्थान है। 

PunjabKesari

Related News