19 APRFRIDAY2024 1:41:26 AM
Nari

Cleaning Tips: शीशे के जिद्दी दाग हटाने में अपनाएं ये अमेजिंग हैक्स

  • Edited By neetu,
  • Updated: 27 Oct, 2021 03:43 PM
Cleaning Tips: शीशे के जिद्दी दाग हटाने में अपनाएं ये अमेजिंग हैक्स

त्योहारों का सीजन शुरु हो गया है। दिवाली का पर्व आने में अब कुछ दिन ही बाकी है। वहीं इसकी तैयारियां तो लोग कई दिन पहले ही शुरु कर देते हैं। लोग शॉपिंग करने के साथ खासतौर पर घर चमकाने में लगे होते हैं। मगर बात घर के शीशों की करें तो इनपर लगे जिद्दी दाग हटाने में काफी मेहनत करनी पड़ती है। इनके साफ ना होने पर घर की खूबसूरती फीकी पड़ जाती है। मगर आज हम आपको इसे साफ करने के कुछ आसान व कारगर तरीके बताएंगे। इसकी मदद से आप अपने घर की खिड़कियां, दरवाजें आदि के शीशे मिनटों में चमका सकती है।

PunjabKesari

नींबू

शीशे के जिद्दी दाग हटाने के लिए आप नींबू इस्तेमाल कर सकती है। नींबू में मौजूद एसिडिक गुण किसी भी चीज पर लगे दाग हटाने में कारगर होते हैं। इसके लिए स्प्रे बोतल में पानी भरकर 1-2 चम्मच नींबू का रस मिलाएं। अब इसे शेक करके शीशे पर स्प्रे करें। बाद में टिशू पेपर से साफ कर लें।

अखबार

कांच को साफ करने में अखबार भी बेहद कारगर मानी गई है। इसके लिए अखबार के टुकड़े की बॉल बनाकर उसे पानी में हल्का डुबोएं। अब इसे हल्के हाथओं से शीशे पर घुमाते हुए उसे साफ करें। इससे आपके घर के शीशे एकदम नए जैसे चमक जाएंगे।

PunjabKesari

टूथपेस्ट

आप शीशों को चमकाने के लिए टूथपेस्ट का इस्तेमाल भी कर सकती है। इसकी मदद से आपके कांच पर लगे जिद्दी दाग मिनटों में साफ हो जाएंगे। इसके लिए थोड़ी सी टूथपेस्ट को शीशे पर लगाकर हाथों से फैलाएं। इसे 10-15 मिनट तक लगा रहने दें। बाद में गीले कपड़े या स्पंज से इसे साफ कर लें। इससे आपके शीशे एकदम नए जैसे चमक उठेगे। मगर इस बात का ध्यान रखें कि आपको सिर्फ सफेद टूथपेस्ट का ही इस्तेमाल करना है।

बेकिंग सोडा

बेकिंग सोडा खाना बनाने के साथ घर की सफाई करने में भी फायदेमंद माना जाता है। आप इसकी मदद से घर के शीशे साफ कर सकती है। इससे कांच पर जमा गंदगी अच्छे से साफ हो जाएगी। इसके लिए गुनगुने या ताजे पानी में थोड़ा सा बेकिंग सोडा मिलाएं। इसके बाद किसी मुलायम कपड़े या स्पंज को पानी में डुबोकर शीशे की सफाई करें। इससे आपके कांच पर लगे दाग-धब्बे साफ हो जाएंगे।

PunjabKesari

सिरका

आप शीशे को चमकाने के लिए सिरका इस्तेमाल कर सकती है। इसके लिए स्प्रे बोतल में गुनगुना पानी और 1-2 चम्मच सिरका मिलाएं। फिर शीशे पर इसे स्प्रे करें। बाद में साफ कपड़े से इसे पोंछ लें। इससे आपके शीशे पर जमा गंदगी साफ हो जाएगी।

 

Related News