05 MAYSUNDAY2024 8:42:37 AM
Nari

वाटरप्रूफ मस्कारा हटाने में नहीं होगी परेशानी, बड़े कारगर हैं ये उपाय

  • Edited By neetu,
  • Updated: 08 Jan, 2022 03:48 PM
वाटरप्रूफ मस्कारा हटाने में नहीं होगी परेशानी, बड़े कारगर हैं ये उपाय

आंखों की खूबसूरती बढ़ाने के लिए लड़कियां मस्कारा लगाना पसंद करती हैं। इससे उनकी आंखें और भी बड़ी, बोल्ड व खूबसूरत नजर आती है। ऐसे में दिनभर आंखों पर टिकाएं रखने के लिए लड़कियां वाटर प्रफू मस्कारा लगाती है। मगर बात इसे हटाने की करें तो इसे साफ करने में परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसके साथ ही लंबे समय तक इसके लगा रहने से पलकों व आंखों को नुकसान हो सकता है। ऐसे में आज हम आपको कुछ आसान व कारगर टिप्स बताते हैं, जिसकी मदद से आप बिना किसी परेशानी के वाटरप्रूफ मस्कारा हटा सकती है।

आई मेकअप रिमूवर

आप आंखों से वाटरप्रूफ मस्कारा हटाने के लिए आई मेकअप रिमूवर यूज कर सकती है। यह आंखों को बिना कोई नुकसान पहुंचाएं इसे साफ करने में कारगर होता है। इसके लिए कॉटन पैड पर आई मेकअप रिमूवर कुछ बूंदें डालकर मस्कारा साफ करें।

PunjabKesari
 
नारियल तेल

नारियल तेल स्किन के लिए बेहतर फायदेमंद माना जाता है। आप इससे पलकें बढ़ाने के साथ इनपर लगा वाटरप्रूफ मस्कारा भी आसानी से हटा सकती है। इसके लिए कॉटन में नारियल तेल की कुछ बूंदें डालकर आंखों को साफ करें। इसके बाद थोडे़ से तेल को पलकों पर लगा दें। इससे आपका मस्कारा साफ तो होगा ही और पलके भी मजबूत व लंबी होंगी।

जैतून तेल

नारियल की तरह जैतून तेल भी बेस्ट ब्यूटी प्रोडक्ट माना गया है। यह मेकअप रिमूवर की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है। आप इससे भी आंखों पर लगा वाटरप्रूफ मस्कारा साफ कर सकती हैं। इसके लिए अपनी उंगलियों से थोड़ा सा जैतून लेकर पलकों पर लगाएं। इससे आंखों की हल्के से मसाज करें। बाद में कॉटन या कपड़े से आंखे पोंछकर मुंह धो लें।

PunjabKesari

कोल्डक्रीम

स्किन को पोषित व मुलायम बनाने के लिए लड़कियां खासतौर पर कोल्डक्रीम लगाती है। मगर यह एक बेहतरीन मेकअप रिमूवर की तरह भी काम करती है। ऐसे में आप अपना वाटरप्रूफ मस्कारा साफ करने के लिए भी इसका इस्तेमाल कर सकती है। इसके लिए अपने चेहरे के साथ पलकों पर डीप कंडीशनिंग ट्रीटमेंट के रूप में कोल्ड क्रीम लगाएं। कुछ मिनटों तक इसे लगा रहने दें। बाद में गर्म कपड़े की मदद से इसे पोंछ लें।

 

 

Related News