28 APRSUNDAY2024 1:02:45 AM
Nari

बिना हैवी मेकअप के चमक उठेगा चेहरा, जानिए BB Cream लगाने का सही तरीका

  • Edited By Charanjeet Kaur,
  • Updated: 01 Jan, 2024 11:09 AM
बिना हैवी मेकअप के चमक उठेगा चेहरा, जानिए BB Cream लगाने का सही तरीका

न्यू ईयर का चुका है। ऐसे में लोग जमकर पार्टी कर रहे हैं। महिलाएं अच्छे से मेकअप करके ईवेंट अटेंड कर रही हैं। लेकिन हैवी मेकअप सर्दियों में स्किन को केकी लुक देती है। इसलिए बेहतर होगा कि आप BB क्रीम लगाकर लाइट मेकअप करें। इससे मेकअप भी ओवर नहीं लगेगा और आप कहीं ज्यादा खूबसूरत लगेंगी। BB यानि Blemish Balm या Beauty Balm क्रीम। ये एक बहुत ही लाइट फाउंडेशन क्रीम होती है, जिसमें काफी मात्रा में मॉइश्चराइजर भी होता है। कई बार मेकअप की कई लेयर लगाना आफत का काम लगता है, लेकिन चाहती हैं कि चेहरा सुंदर दिखे क्विक एंड ईजी सॉल्यूशन है BB क्रीम। चलिए आपको बताते हैं  BB क्रीम क्या है , इसके फायदे और इसे खरीदने से पहले रखें इन बातों का ध्यान...

PunjabKesari

BB क्रीम के फायदे

ये क्रीम चेहरे पर बने दाग- धब्बे को कवर कर देता है और इससे चेहरे पर ग्लो आ जाता है। ये क्रीम को सिंपली अप्लाई कर सकते हैं और बारी मेकअप की लेयरिंग की जरूरत नहीं है। BB क्रीम स्किन को हाइड्रेट भी रखती हैं। BB क्रीम बेहद लाइट फाउंडेशन  के जैसी क्रीम होती है, लेकिन इसे बड़ी आसानी से डेली यूज कर सकते हैं। इससे स्किन फाउंडेशन जैसे हैवी मेकअप वाली नहीं दिखती और चेहरे काफी सुंदर दिखता है। 

PunjabKesari

ऐसे लगाएं BB क्रीम

आप  BB क्रीम को सिंपल मॉइश्चराइजर या किसी की तरह लगा सकते हैं। अगर आपकी स्किन ज्यादा ड्राई या ऑइली है तो सबसे पहले अपने रेगुलर क्रीम लगा सकती है और उसके बाद इसे अप्लाई कर सकती है। आप  BB क्रीम को स्पंज या फिंगर दोनों से लगा सकती हैं।

PunjabKesari

BB क्रीम खरीदते हुए रखें इन बातों का ख्याल

मार्केट में आपको हर तरह की BB क्रीम मिल जाएगी। लगभग हर बड़े कॉस्मेटिक्स ब्रांड ने अपनी BB क्रीम लांन्च की है। ये आपको 100 से 1000 रुपये तक के रेंज में मिल जाएगी। आपको अपनी जरूरत और स्किन टोन के हिसाब से BB क्रीम खरीदनी चाहिए। ड्राई स्किन, ऑइली स्किन या नॉर्मल स्किन के लिए भी BB क्रीम आती है। कुछ BB क्रीम में सनस्क्रीन भी मिला होता है। BB क्रीम में स्किन टोन के हिसाब से अलग- अलग शेड होते हैं, हालांकि कुछ क्रीम में शेड का ऑप्शन नहीं मिलता।


 

Related News