28 APRSUNDAY2024 8:30:59 PM
Nari

मिट्टी के बर्तन में बना खाना लगेगा और भी Tasty, फॉलो करें ये Simple Tips

  • Edited By palak,
  • Updated: 15 Jul, 2023 03:52 PM
मिट्टी के बर्तन में बना खाना लगेगा और भी Tasty, फॉलो करें ये Simple Tips

खाना बनाना एक कला होती है हर महिला चाहती है कि उनके हाथ में बना खाना स्वाद और हैल्दी बने। वहीं आजकल की मॉर्डन किचन में स्टील से लेकर एल्युमिनियम और नॉन स्टिक आपको कई तरह के बर्तन मिल जाएंगे। इन्हीं बर्तनों में महिलाएं खाना बनाना पसंद करती हैं। लेकिन आप खाना कैसे बर्तन में बनाते हैं इसका असर आपके स्वास्थ्य पर भी पड़ता है। यही कारण है कि कई महिलाएं  किचन में मिट्टी के बर्तनों का इस्तेमाल करती हैं। इसमें बना खाना पोषक तत्वों से युक्त माना जाता है पंरतु मिट्टी के बर्तन में खाना बनाने से पहले कुछ बातों का ध्यान रखना जरुरी है। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में....

ओवन में रखते समय रखें ये ध्यान 

अगर आप मिट्टी का बर्तन ओवन में रख रही हैं तो थर्मल शॉक से बर्तन को बचाने के लिए आप इसे पहले प्रीहिट कर दें। धीरे-धीरे प्रीहिट करने से मिट्टी का बर्तन बढ़ते तापमान के साथ तालमेल बिठा पाएगा और इसमें दरारें नहीं पड़ेगी।  

PunjabKesari

तोलिया करें इस्तेमाल 

मिट्टी के बर्तन में कुकिंग करते समय तोलिया भी आपके काम आ सकता है। कुकिंग करने के बाद कभी भी मिट्टी के बर्तन को ठंडे काउंटरटॉप पर न रखें। जब आप ठंडी जगह पर गर्म मिट्टी का बर्तन रखेंगे तो इसमें क्रेक आ सकता है इसलिए ऐसे में इससे बचने के लिए तोलिया इस्तेमाल करें। 

हीट का भी रखें ध्यान

जब आप मिट्टी के बर्तन में खाना पकाने वाली हैं तो हीट का ध्यान रखें। मिट्टी के बर्तन के लिए मीडियम हीट सबसे अच्छी मानी जाती है वहीं इन्हें डिफ्यूजर वाले स्टॉप या ओवन में ही इस्तेमाल करें। अचानक से अगर तापमान में बदलाव आ रहा है तो इसे संपर्क में लाने से बचें। एकदम से गर्म बर्नर पर बर्तन न रखें। इसके अलावा सीधा फ्रिज से गर्म ओवन में भी बर्तन न रखें। इससे बर्तन खराब होने लगता है।

PunjabKesari

सफाई करते समय बरतें सावधानी 

मिट्टी के बर्तनों को साफ करते समय थोड़ा ध्यान दें। मिट्टी के बर्तन को ओवन से निकालने के बाद इसको ठंडा होने के लिए रख दें। इसके बाद कुछ देर के लिए ठंडे पानी में भिगो दें ताकि अंदर से किसी भी तरह का चिपका हुआ खाना निकल जाए। इसके अलावा इन बर्तनों का साफ करते समय साबुन या फिर पाउडर इस्तेमाल करें। इसकी जगह आप गर्म पानी और क्लीनिंग स्क्रब पैड की मदद भी इस्तेमाल कर सकते हैं।  

लकड़ी का चम्मच आएगा काम 

नॉन स्टिक पैन की तरह मिट्टी के बर्तनों में खाना बनाते समय आपको चम्मच और करछी के इस्तेमाल पर खास ध्यान दें। इसके अलावा किसी मेटल का चम्मच इस्तेमाल न करें। पॉट में मौजूद खाना हिलाने के लिए लकड़ी का चम्मच आप इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा इस बात का ध्यान रखें कि चम्मच को पॉट के किनारों पर न थपथपाएं। 

PunjabKesari

Related News