28 APRSUNDAY2024 5:28:15 AM
Nari

फ्रैश स्ट्रॉबेरी खरीदनी है तो बहुत काम आएंगे ये Tips

  • Edited By palak,
  • Updated: 30 Jan, 2024 05:19 PM
फ्रैश स्ट्रॉबेरी खरीदनी है तो बहुत काम आएंगे ये Tips

स्ट्रॉबेरी जितनी देखने में सुंदर होती है उतना ही इसका स्वाद भी बहुत अच्छा होता है। स्ट्रॉबेरी से कई तरह की डिशेज भी बनाई जाती हैं। इसके अलावा सलाद के तौर पर भी इसका इस्तेमाल होता है। कई लोग स्ट्रॉबेरी का जूस बनाकर भी पीते हैं। मार्केट में भी आपको स्ट्रॉबेरी की कई सारी वैराइटी मिले जाएंगी लेकिन कई बार इस बात का पता लगाना मुश्किल हो जाता है कि कौन सी स्ट्रॉबेरी अच्छी है। तो चलिए आज आपको कुछ ऐसे हैक्स बताते हैं जिनके जरिए आप यह फ्रैश स्ट्रॉबेरी का पता कर सकते हैं। आइए जानते हैं...

स्ट्रॉबेरी का रंग देखकर लगाएं पता 

स्ट्रॉबेरी फ्रैश है कि नहीं यह पता लगाने के लिए रंग जरुर देखें। यदि इसके तनों के आसपास आपको सफेदी दिखती है तो स्ट्रॉबेरी मीठी और ताजी होगी। ऐसे में आप थोड़ी चटक लाल रंग वाली स्ट्रॉबेरी ही खरीदें। क्योंकि यह खाने में भी स्वाद होती है। 

PunjabKesari

साइज में छोटी स्ट्रॉबेरी ही खरीदें 

ताजी स्ट्रॉबेरी के साथ-साथ यह भी देखना जरुरी है कि इसका स्वाद कैसा है। यदि स्ट्रॉबेरी का स्वाद अच्छा नहीं होगा तो इसे खरीदने का भी कोई फायदा नहीं होगा। ऐसे में कोशिश करें कि छोटे आकार की स्ट्रॉबेरी ही खरीदें। ये स्वादिष्ट होने के साथ-साथ हेल्दी भी होगी। छोटी रसदार स्ट्रॉबेरी में स्वाद भी होता है जबकि बड़े आकार वाली स्ट्रॉबेरी में पानी ज्यादा होता है। 

हरी पत्तियों वाली स्ट्रॉबेरी

हरी पत्तियों वाले स्ट्रॉबेरी खरीदने से भी आपको फायदा होगा। पत्तियों से पता चल जाएगा कि यह फ्रेश है कि नहीं। आप चाहें तो थोड़े दिनों के लिए घर पर स्ट्रॉबेरी को स्टोर करके रख सकते हैं। ये खाने में भी बहुत ही स्वादिष्ट होती है। इस दौरान यह भी ध्यान दे कि सूखे पत्तियां वाली स्ट्रॉबेरी का चुनाव न करें। हमेशा हरे पत्तेदार वाली स्ट्रॉबेरी का चुनाव करें। इसके अलावा इसका रंग भी जरुर देखें। 

PunjabKesari

मुलायम स्ट्रॉबेरी 

जब भी आप स्ट्रॉबेरी खरीदें तो थोड़ी सख्त ही स्ट्रॉबेरी खरीदें। क्योंकि कई बार लोग मुलायम, रस और नमी से भरपूर स्ट्रॉबेरी खरीद लेते हैं जबकि इसका स्वाद अच्छा होता है लेकिन ये हल्दी नहीं होती। ऐसे में खरीदने से पहले यह देखने के लिए कंटेनर के नीचे की जांच करें कि क्या कागज पर दाग लगा है या नहीं। क्योंकि ज्यादा नमी वाली स्ट्रॉबेरी में आसानी से फफूंदी लग जाती है और यह खराब होने लगती है। 

PunjabKesari
 

Related News