01 MAYWEDNESDAY2024 1:41:15 PM
Nari

बरसात में बच्चों के लिए जहर हैं ये 5 चीजें, पेरेंट्स तुरंत निकाल दें Diet से बाहर

  • Edited By palak,
  • Updated: 01 Jul, 2023 03:28 PM
बरसात में बच्चों के लिए जहर हैं ये 5 चीजें, पेरेंट्स तुरंत निकाल दें Diet से बाहर

पूरे देश में मानसून ने दस्तक दे दी है। ऐसे में इस मौसम में अपने लाइफस्टाइल और डाइट का खास ध्यान रखना पड़ता है। खासकर बच्चों की हेल्थ पर अगर गौर न किया जाए तो वह बहुत ही जल्दी बीमारियों की चपेट में आने लगते हैं। पेरेंट्स को इस मौसम में बच्चों की डाइट का खास ध्यान रखना चाहिए। इस मौसम में कुछ चीजें बच्चों को देने से उनका स्वास्थ्य बिगड़ने लगता है। तो चलिए आज आपको बताते हैं कि ऐसी कौन सी चीजें हैं जो आपको बच्चों को इस मौसम में नहीं देनी चाहिए...

सॉफ्ट ड्रिंक 

इस मौसम में बच्चों को सॉफ्ट ड्रिंक बिल्कुल भी नहीं देनी चाहिए। बारिश के मौसम में इन ड्रिंक्स के सेवन से बच्चों की इम्यूनिटी कमजोर होने लगती है। बरसात में इम्यूनिटी कमजोर होने का मतलब है कि आसानी से सर्दी जुकाम और बुखार से शरीर का घिरना। इसके अलावा सॉफ्ट ड्रिंक पीने से पाचन शक्ति भी प्रभावित होती है जिससे शरीर कई बीमारियों से घिर सकता है। 

PunjabKesari

दही 

बरसात के मौसम में दही बच्चों के लिए नुकसानदायक हो सकता है। गर्मियों में तो इसका सेवन करने से पेट संबंधी समस्याओं का बचाव रहता है परंतु मानसून में इसे बच्चों को देने से उन्हें सर्दी लग सकती है। इसके अलावा यदि आपके बच्चे साइनस का शिकार हैं तो दही खाने से उनका स्वास्थ्य और भी ज्यादा बिगड़ सकता है। ठंडा दही देने की जगह आप बच्चों को सादा दही खाने के लिए दे सकते हैं। 

कच्ची सब्जियां 

कच्ची सब्जियों बच्चों के लिए इस मौसम में खतरनाक हो सकता है। बरसाती मौसम में सब्जियों पर बैक्टीरिया आसानी से पनपने लगते हैं ऐसे में यदि बच्चे इस मौसम में बिना धोए सब्जियां खाते हैं तो उनके पेट में जर्म्स जा सकते हैं जिसके कारण उनका पेट खराब होने लगता है और उन्हें पाचन संबंधी बीमारियां हो सकती हैं। 

PunjabKesari

फ्राइड फूड 

बारिश के दिनों में फ्राइड फूड बच्चों के लिए खतरनाक हो सकता है। एक्सपर्ट्स की मानें तो इसका सेवन करने से पाचन धीमा होने लगता है। खासकर मानसून में बच्चों का पाचन स्वस्थ रहना बहुत ही आवश्यक है ताकि उनकी इम्यूनिटी मजबूत हो सके। अगर बच्चों की इम्यूनिटी कमजोर होगी तो उनकी सेहत पर इसका गलत प्रभाव पड़ेगा। पकौड़े, ब्रेड पकौड़ा और आलू टिक्की जैसी चीजों से बच्चों को बिल्कुल दूर रखें। 

स्ट्रीट फूड्स 

बरसात में स्ट्रीट फूड्स बच्चों के लिए हानिकारक हो सकता है क्योंकि खुले में होने के कारण इन पर आसानी से कीचड़ जमा होने लगते हैं। यह बैक्टीरिया फूड आइटम्स में भी जा सकते हैं। अगर जर्म्स लगा हुआ स्ट्रीट फूड बच्चे खा लें तो उनकी सेहत खराब हो सकती है। 

PunjabKesari
 

Related News