19 APRFRIDAY2024 4:25:17 AM
Nari

करवाचौथ की थाली में शामिल करें ये चीजें, नहीं तो अधूरी रहेगी पूजा

  • Edited By palak,
  • Updated: 07 Oct, 2022 05:51 PM
करवाचौथ की थाली में शामिल करें ये चीजें, नहीं तो अधूरी रहेगी पूजा

महिलाओं को साल में सिर्फ एक-दिन का इंतजार होता है और वो है करवाचौथ का। करवाचौथ का व्रत महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए रखती हैं। पंचागों के मुताबिक, कार्तिक महीने की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि के दिन करवाचौथ का त्योहार मनाया जाता है। इस दिन महिलाएं प्रभात काल में ही सरगी का सेवन करके सारा दिन बिना पानी और अन्न के रहती हैं। शाम को चंद्रमा के साथ अपना व्रत पूरा करती हैं। चंद्रमा को देखकर भगवान शिव और पार्वती की पूजा करके और चंद्रमा की पूजा करके व्रत पूरा करती हैं। करवा चौथ की थाली का भी बहुत ही महत्व होता है। तो चलिए आपको बताते हैं कि थाली में कौन-कौन सी चीजें जरुर होनी चाहिए...

PunjabKesari

 करवा 

करवाचौथ के लिए करवा सबसे महत्वपूर्ण वस्तु माना जाता है। यह आपको आसानी से बाजार में भी मिल जाएगा। करवा में आप चावल को पीस कर उसका घोल बना लें। इसके बाद घोल को करवा के चारों ओर लगा दें। यदि आपके पास मिट्टी नहीं है तो पीतल का करवा भी आप इस्तेमाल कर सकते हैं। मिट्टी का करवा भी बहुत ही शुभ माना जाता है। 

दीया 

करवाचौथ की थाली में आप दीया भी जरुर रखें। यदि आपके पास मिट्टी की दीया नहीं है तो आप घर में आटे का दीया भी तैयार कर सकते हैं। लेकिन दीया थाली में जरुर रखें। 

PunjabKesari

छलनी 

मान्यताओं के अनुसार, करवाचौथ के दिन पति को देखने के लिए छलनी का इस्तेमाल किया जाता है। इसलिए छलनी को पूजा में जरुर शामिल करें। 

कांस की तीलियां 

कांस की तीलिया भी आप पूजा में जरुर शामिल करें। करवा में बने छेद में इनका इस्तेमाल किया जाता है। इस्तेमाल करने के बाद इन तीलियों का रख दिया जाता है गोवर्धन पूजा के दिन गोबर से गोवर्धन बनाते समय इसका इस्तेमाल किया जाता है। 

सिंदूर 

सिंदूर को भी आप पूजा सामग्री में जरुर रखें। सिंदूर को चंद्रमा को अर्पित किया जाता है। साथ में पूजा के बाद पति अपनी पत्नी की मांग में भी इसे भरता है। 

PunjabKesari

पानी का लोटा 

चंद्र देव को अर्घ देने के लिए थाली में एक लोटा भी जरुर रखें। इसका अलावा अलग  तौर से पानी का गिलास भी थाली में जरुर रखें। महिलाएं पानी पीकर अपना व्रत खोलती हैं। इसलिए इसे थाली में जरुर शामिल करें। 

मिठाई 

चंद्रमा की पूजा करने के बाद आप करवा में डालने के लिए मिठाई भी थाली में जरुर रखें। 

PunjabKesari

चावल 

चावल भी आप अपनी पूजन सामग्री में जरुर शामिल करें। थोड़े से चावल एक करवा में रख दें। इसके अ लावा करवा में सिक्का और एक आटे की लोई भी जरुर डालें। पूजा में इन चीजों का डालना काफी शुभ माना जाता है। 

मिट्टी की पांच डेलियां 

मिट्टी का पांच डेलियां भी आप जरुर पूजा में रखें। इनका इस्तेमाल गौरी जी की पूजा में किया जाता है। इसलिए थाली में  इनका इस्तेमाल जरुर करें। 

Related News