29 APRMONDAY2024 8:48:36 AM
Nari

सपने में दिखती हैं ये 5 चीजें तो समझ जाएं बदलने वाली है आपकी किस्मत

  • Edited By palak,
  • Updated: 28 Dec, 2022 04:19 PM
सपने में दिखती हैं ये 5 चीजें तो समझ जाएं बदलने वाली है आपकी किस्मत

साइकोलोजी के अनुसार, सपने आना आम होता है लेकिन ज्योतिषाशास्त्र सपनों को भाग्य के साथ जोड़ता है। इस शास्त्र के अनुसार, हर सपना सच नहीं होता परंतु यदि कोई सपना सूर्योदय से पहले  ब्रह्ममुहूर्त में आए तो वो सच हो सकते हैं। वहीं दूसरी ओर साइकोलोजी के अनुसार, कई बार हम दिन में सोची-समझी हुई चीजों को ही अपने सपनों में देखते हैं। ज्योतिषाशास्त्र में ऐसे कुछ संकेत बताए गए हैं जिनके अनुसार, आप सपनों का अर्थ जान सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में...

गुलाब 

सपने में गुलाब दिखना बहुत ही शुभ माना जाता है। माना जाता है कि यदि आपको सपने में गुलाब दिख रहा है तो इसका अर्थ है कि आप पर मां लक्ष्मी की कृपा आप पर होने वाली है और आपके जीवन में खुशियां आ सकती हैं। 

PunjabKesari

आर्थिक स्थिति सुधरेगी

यदि सपने में आप खुद को गरीब देखते हैं तो इसका मतलब है कि आपकी आर्थिक स्थिति सुधरने वाली है। यह सपना आपको धन में वृद्धि के संकेत देता है। 

तोता दिखना 

यदि आपको सपने में तोता दिखता है तो इसे भी बहुत ही शुभ माना जाता है। इसका मतलब होता है कि आपको जल्दी कोई अच्छा समाचार मिल सकता है। इसके अलावा आपके सुख-वृद्धि में भी बढ़ोतरी होने वाली है। 

PunjabKesari

फलों वाला पेड़ 

यदि कोई कारोबार करने वाली व्यक्ति को सपने में फलों से लदा पेड़ दिखता है तो इसका अर्थ है कि आपका व्यापार तेजी से बढ़ सकता है। 

सांप दिखना 

यदि आपको सपने में सांप दिखता है तो स्वप्न शास्त्र के अनुसार, यह बहुत ही शुभ माना जाता है। इस सपने का अर्थ है कि आपको जीवन में जल्द ही सफलता मिलने वाली है। 

PunjabKesari

Related News