02 MAYTHURSDAY2024 4:54:27 PM
Nari

घर में लगे ये 5 पौधे बनेंगे बर्बादी का कारण, अभी से हटा लें नहीं तो कंगाली से जुड़ जाएगा नाता

  • Edited By palak,
  • Updated: 04 Jul, 2023 01:16 PM
घर में लगे ये 5 पौधे बनेंगे बर्बादी का कारण, अभी से हटा लें नहीं तो कंगाली से जुड़ जाएगा नाता

वास्तु में बहुत से लोगों का विश्वास होता है इसलिए वह अपने घर में सारी चीजें इसके अनुसार ही बनवाते हैं। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, श्री कृष्ण वास्तु शास्त्र के महान ज्ञाता थे। उन्होंने युद्धिष्ठिर को भी समय-समय पर वास्तु ज्ञान दिया था इसलिए आज यह लोगों में काफी प्रचलित है। इस शास्त्र में घर की चीजों को रखने से लेकर पेड़-पौधे लगाने तक कई सारे नियम बताए गए हैं। मान्यताओं के अनुसार, कुछ पौधे घर में लगाना शुभ नहीं माना जाता है। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में....

मुख्य द्वार पर वृक्ष की छाया 

घर के मुख्य द्वार पर किसी भी वृक्ष की छाया पड़ना शुभ नहीं माना जाता है। मान्यताओं के अनुसार, इससे घर में दोष उत्पन्न होता है जो घर के सदस्यों के लिए कई परेशानियां खड़ी कर सकता है। 

PunjabKesari

यहां न लगाएं पौधे 

घर की दक्षिण और पश्चिम दिशा में कोई भी पौधा नहीं लगाना चाहिए माना जाता है यहां यहां पौधा लागने से अशुभता फैलती है और पौधे भी जल्दी सूख जाते हैं। 

बोंसाई पौधा 

घर में कभी भी बोंसाई पौधा नहीं रखना चाहिए। यह पौधा घर में रहने वाले लोगों की ग्रोथ रोक सकता है जिससे उनका आर्थिक विकास रुक सकता है और घर में नेगेटिविटी भी आने लगती है। 

PunjabKesari

कैस्टर का पौधा 

कैस्टर का पौधा घर में कभी भी नहीं लगाना चाहिए। इस पौधे का बीज बहुत ही जहरीला होता है जो घर के सदस्यों की जान ले सकता है। ऐसे में यह पौधा घर में बिल्कुल भी नहीं लगाना चाहिए।

दूध निकलने वाले पौधे 

घर में ऐसे फूल, पत्ते या पौधे नहीं लगाने चाहिए जिनमें से दूध निकलता हो ऐसे पौधे घर के लोगों के स्वास्थ्य के लिए अच्छे नहीं माने जाते। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इन्हें घर में लगाने से सुख-समृद्धि चली जाती है और घर में नेगेटिविटी आती है।

कांटेदार पौधे 

कांटेदार पौधे भी घर में लगाने अशुभ माने जाते हैं। ऐसे में यह पौधे घर के वास्तु को प्रभावित करते हैं। इन्हें घर में लगाने से नेगेटिविटी आती है और घर में दोष बढ़ता है। 

सूखे मुरझाए पौधे 

घर में सूखे या फिर मुरझाए पौधे लगाने अशुभ माने जाते हैं। इसके अलावा यदि आप ऐसे पौधे देखते भी हैं तो इससे आपके स्वभाव भी बदल सकता है ऐसे में इन्हें तुरंत घर से हटा दें। खासकर तुलसी का सूखा पौधा कभी नहीं रखना चाहिए यह पौधा घर में दुर्भाग्य लाता है। 

PunjabKesari

Related News