29 APRMONDAY2024 10:28:59 AM
Nari

जिंदगी में लाना है गुड लक तो घर ले आएं ये 5 चीजें, चुंबक की तरह खिंचा चला आएगा पैसा

  • Edited By Charanjeet Kaur,
  • Updated: 26 Jul, 2023 05:09 PM
जिंदगी में लाना है गुड लक तो घर ले आएं ये 5 चीजें, चुंबक की तरह खिंचा चला आएगा पैसा

आजकल बाजार में वैसे तो घर सजाने के कई सारे खूबसूरत शो पीस मिलते हैं, लेकिन क्यों ना घर की सजावट को बढ़ाने के साथ-साथ अपनी किस्मत को भी चमका लें। जी हां, ऐसे कई सारे मूर्तियां  हैं जो गुडलक लेकर आते हैं। ये  बाजार में बहुत ही affordable rates में भी मिल जाती हैं । वास्तु शास्त्र में भी मूर्तियों को बेहद शुभ बताया गया है। इन्हें घर में रखने से तरक्की और आर्थिक उन्नति भी होती है। इससे घर में सकारात्मकता आती है और सौभग्य में भी वृद्धि होती है....


कछुआ

फेंगशुई वास्तु के अनुसार कछुआ रखने से घर में धन की वृद्धि होती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार कछुआ भगवान विष्णु का भी रूप है, इसलिए कहते हैं जिस जगह कछुआ होता है, वहां मां लक्ष्मी का भी वास होता है।  धन वृद्धि के लिए घर के ड्राइंग रूम में पूर्व और उत्तर दिशा में कछुए की स्थापना करनी चाहिए। लेकिन इस बात का भी ध्यान रखना चाहिए कि कछुआ अंदर की ओर जाता हुआ रखना चाहिए।

PunjabKesari

हाथी की मूर्ति
वास्तु शास्त्र के नियमों के अनुसार हाथी ऐश्वर्य का प्रतीक होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार हाथी की प्रतिमा घर में रखना बहुत शुभ माना है। आप अपने घर में हाथी की पीतल या चांदी की मूर्ति रख सकते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार बेडरूम में चांदी के हाथी की मूर्ति रखने से राहु से संबंधित सभी दोष से मुक्ति प्राप्त की जा सकती है। वहीं चांदी का ठोस हाथी घर में रखने से घर में धन वर्षा होती है।

PunjabKesari
 
गाय की मूर्ति

स्नातन धर्म में गाय को पूजा जाता है। वास्तु शास्त्र के नियमों की मानें तो घर में पीतल की बनी हुई गाय की मूर्ति रखना शुभ होता है। जिस दंपति को बच्चे की चाहत है तो उन्हें पीतल से बनी गाय की मूर्ति घर में रखनी चाहिए। मान्यता है कि इससे संतान सुख मिलता है। वहीं पढ़ाई करने वालों को भी एकाग्रता बढ़ाने के लिए गाय की प्रतिमा रखनी चाहिए।

PunjabKesari

ऊंट की मूर्ति

वास्तु और फेंगशुई के नियमों के अनुसार घर में ऊंट की मूर्ति रखने से सुख सौभाग्य और समृद्धि की प्राप्ति होती है।इसे घर के ड्राइंग रूम या लिविंग रूम में उत्तर-पश्चिम दिशा में रखें। इससे नौकरी और बिजनेस संबंधित सारी समास्याएं दूर हो जाएंगी।

PunjabKesari

हंस के जोड़े

वास्तु शास्त्र के नियमों के अनुसार ग्रेस्ट हाउस में हंस के जोड़ों की मूर्ति रखनी चाहिए। इससे घर की आर्थिक स्थिति ठीक होती है। अगर शादीशुदा जोड़ों की रिश्तों में तनाव आ रहा है तो अपने बेडरूम में बत्तख के जोड़े की मूर्ति रख सकते हैं। इससे  रिश्ते में प्यार बढ़ेगा।
PunjabKesari

Related News