18 APRTHURSDAY2024 10:06:49 PM
Nari

इन देशों में वर्क वीजा पाने के लिए नहीं है Job Letter की जरूरत! आप भी कर सकते हैं अप्लाई

  • Edited By Charanjeet Kaur,
  • Updated: 01 Apr, 2023 01:37 PM
इन देशों में वर्क वीजा पाने के लिए नहीं है Job Letter की जरूरत! आप भी कर सकते हैं अप्लाई

विदेश मे काम के लिए वीजा प्राप्त करना हमेशा से एक चुनौती रहता है। अगर आपके पास कोई योग्यता या कौशल नहीं है तो आप ज्यादातर कार्य के लिए किसी भी देश में वीजा के लिए योग्य नहीं होंगे। आमतौर पर, आपको पहले नौकरी की जरुरत होती है, फिर एम्प्लायर आपको काम के लिए वीजा देता है। हालांकि कई देश डिजिटल खानाबदोशों और फ्रीलांसरों के लिए वीजा विकल्प प्रदान करते हैं, जिससे सेल्फ एम्पलॉई व्यक्तियों के लिए वर्क वीजा प्राप्त करना आसान हो जाता है।

एस्टोनिया


वर्क वीजा पाने के लिए एस्टोनिया सबसे आसान यूरोपीय देशों में से एक है। ये देश लोगों को एक साल के लिए टूरिस्ट के रूप में रहने के लिए एक बेहतक वीजा प्रोगाम प्रदान करता है। डिजिचल वर्क वीजा प्राप्त करने के लिए आपको यहां साबित करना होगा कि आप टेलीकम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी के साथ काम कर रहे हैं और आपके पास काम से जुड़े कई कॉन्ट्रैक्ट हैं, फिर चाहे वो कम्पनी के साथ हो या क्लाइंट के साथ हो, ये जानकारी आपको देना जरुरी है।

PunjabKesari

नॉर्वे और स्वालबार्डो

नॉर्वे डिजिटल वर्कर्स के लिए वीजा प्रदान करता है जो स्वालबार्ड में रहना और काम करना चाहते हैं। नॉर्वे से स्वालबार्ड एक स्वतंत्र क्षेत्र है, और यहां स्थानांतरित होना सबसे ज्यादा आसान है, क्योंकि आपको यहां असल में वीज़ा की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। हालाँकि, स्वालबार्ड जाने के लिए, आपको नॉर्वे से गुजरना होगा, और आपको नॉर्वे के लिए वीजा की आवश्यकता पड़ेगी- जिसे डिजिटल वर्क वीजा कहते हैं। एक बार जब आप वीज़ा प्राप्त कर लेते हैं और स्वालबार्ड में प्रवेश कर जाते हैं, तो आप वहां कितने भी समय तक रह सकते हैं, जब तक कि आपके पास खुद को फाइनेंशियल रूप से सहारा देने के लिए पर्याप्त पैसे न हो या इस बात का प्रमाण न हो कि आप यहां काम कर रहे हैं।

PunjabKesari

न्यूजीलैंड

न्यूजीलैंड में कई कार्य वीजा कैटेगरी हैं। इससे आपके लिए एक ऐसे वीजा को सर्च करना आसान हो जाता है, जो आपके कौशल के अनुरूप हो।  न्यूजीलैंड वर्क वीजा के बारे में सबसे अच्छी बात ये है कि 50 से ज्यादा लोग के पास कई सारे विकल्प होते हैं, जिन्हें वो चुव सकते हैं। इसके अलावा, न्यूजीलैंड एक ऐसा देश के नागरिकों को वर्किंग हॉलिडे वीजा अपलब्ध कराता है, जिसका न्यूजीलैंड के साथ समझौता है। आप वर्किंग हॉलिडे वीजा के साथ न्यूजीलैंड में 12 महीने तक रह सकते हैं।

PunjabKesari
जर्मनी

जर्मनी श्रम की कमी के कारण कार्य वीजा प्राप्त करने वाला एक आसान देश है। बढ़ती आबादी के कारण, जर्मनी लेबर मार्किट को भरने के लिए और अधिक अप्रवासियों को लाने पर ध्यान केंद्रित कर रहा है। हालाँकि, जर्मनी के लिए कार्य वीजा प्राप्त करने के लिए, आपको एक कुशल व्यक्ति होना जरूरी है और कार्य का भी अनुभव होना चाहिए। अगर आपके पास जर्मनी के लिए नौकरी नहीं है, तो आप जॉब सर्च करने वाले वीजा को हमेशा अप्लाई कर सकते हैं, इससे आप कई महीनों तक जर्मनी में रह सकते हैं और काम ढूंढ सकते हैं। नौकरी मिलने के बाद आप रेगुलर वर्क वीजा के लिए अप्लाई कर सकते हैं। इसके अलावा, जर्मनी के पास उन लोगों के लिए एक स्वतंत्र वीज़ा विकल्प है जो अपने दम पर काम करना चाहते हैं।

PunjabKesari

ऑस्ट्रेलिया 

ऑस्ट्रेलिया कई कार्य वीजा कार्यक्रम प्रदान करता है, क्योंकि यहां कई सारे वीज़ा विकल्प उपलब्ध हैं। यहां लोगों के लिए वर्क वीजा प्राप्त करना काफी आसान हो जाता है, क्योंकि यहां कम से कम एक प्रकार के वीजा को प्राप्त करने की संभावना बढ़ जताई है। हालांकि, योग्यता और मानदंडों को पूरा करना इतना आसान नहीं है। आमतौर पर, आपकी आयु 30 से 55 वर्ष के बीच होनी चाहिए, उच्च शिक्षा प्राप्त होने चाहिए, अपने क्षेत्र में विशेषज्ञ होने चाहिए और उस फील्ड से जुड़ा काम का अनुभव होना चाहिए। यदि आपको ऑस्ट्रेलिया में नौकरी मिल गई है तो आप स्पांसर वीज़ा के लिए भी आवेदन कर सकते हैं, और आपका एम्प्लायर वीज़ा के लिए आपकी सहायता करेगा।

PunjabKesari

Related News