25 APRTHURSDAY2024 8:46:39 PM
Nari

शादी में Try करें इस कलर के लहंगे, सांवली लड़कियों को भी करेंगे सूट

  • Edited By palak,
  • Updated: 19 May, 2022 01:23 PM
शादी में Try करें इस कलर के लहंगे, सांवली लड़कियों को भी करेंगे सूट

शादियों का सीजन तो चलता ही रहता है। लड़कियां अपनी शादी के दिन सुंदर और यूनिक दिखना पसंद करती हैं। परंतु कई बार रंग के कारण भी वो अपनी शादी में लहंगा सेलेक्ट करने से कतराती हैं। स्किन टोन के अनुसार, लहंगा चुनना भी उन्हें बहुत ही मुश्किल काम लगता है। आपकी इस मुश्किल का हल निकालने के लिए आज आपको ऐसे कलर्स बताएंगे जो आपके एकदम परफेक्ट लुक देंगे। तो चलिए जानते हैं उनके बारे में...

15 Top Lehenga Colour Combinations for Indian skin tone

ऑरेंज लहंगा 

आप अपनी शादी के लिए ऑरेंज कलर का लहंगा चुन सकते हैं। सांवली स्किन टोन के साथ ऑरेंज कलर का लंहगा आपके लुक को एकदम बेस्ट सूट करेगा।  आप इसके साथ ग्रीन या फिर गोल्डन रंग की ज्वेलरी कैरी कर सकती हैं। ऑरेंज लंहगे के साथ आप मेहरुन कलर की चोली भी डाल सकती हैं। 

PunjabKesari

व्हाइट लहंगा 

व्हाइट लहंगा भी आपकी वेडिंग के लूक के लिए बेस्ट रहेगा। आप की स्किन टोन के अनुसार, यह ज्यादा निखर कर आएगा। आजकल व्हाइट फ्लोरल प्रिंट लहंगे काफी ट्रेंड कर रहे हैं। आप भी ऐसा ही लहंगा अपनी शादी में ट्राई कर सकती हैं। आप व्हाइट के साथ सिल्वर ज्वेलरी डाल सकती हैं। 

PunjabKesari

एक्ववा लहंगा 

एक्वा कलर देखने में बहुत ही लाइट वेट और हल्का होता है। यह आपको एक एलिगेंट तरह का लुक देता है। आप इसे अपनी शादी के लिए चुन सकती हैं। आजकल यह कलर भी काफी ट्रेंड में है। इसमें आपको बहुत सी तरह के लाइट वेट लहंगे मिल जाएंगे। आप इसके साथ गोल्डन या फिर सिल्वर ज्वेलरी कैरी कर सकती हैं। 

PunjabKesari

पीकॉक ब्लू लंहगा 

आप पीकॉक ब्लू कलर का लंहगा अपनी शादी के लिए चुन सकती हैं। यह लहंगा आपके शादी के लुंक को कंप्लीट करेगा। आप अपनी स्किन टोन के मुताबिक, डार्क कलर का लहंगा चुन सकती हैं। आप इसके साथ व्हाइट या फिर येलो कलर की चोली डाल सकती हैं। ऑरेंज और येलो कलर का दुपट्टा भी पीकॉक ब्लू कलर के लहंगे के साथ लुक ट्राई कर सकते हैं। 

Peacock Blue Embroidered Wedding Lehenga Choli

ग्रीन 

ग्रीन कलर आजकल वैसे भी ट्रेंड में है। बॉलीवुड अभिनेत्रियों से लेकर आजकल लड़कियां अपनी शादी में ग्रीन कलर के लहंगे को ट्राई कर रही हैं। आप ग्रीन के साथ गोल्डन ज्वेलरी ट्राई कर सकती हैं। 

Buy Dark Green Embroidered Wedding Lehenga Choli In USA, UK, Canada,  Australia, Newzeland online

मस्टर्ड  येलो 

आप अपनी शादी में मस्टर्ड येलो कलर का लहंगा ट्राई कर सकती हैं। यह भी आपको एकदम परफैक्ट लुक देगा। मस्टर्ड येलो लंहगा हर रंग की हसीनाओं को सूट करता है। यदि आपका स्किन टोन थोड़ा डार्क है तो भी आप मस्टर्ड  येलो रंग का लंहगा अपनी शादी में ट्राई कर सकती हैं। 

PunjabKesari
 

Related News