25 APRTHURSDAY2024 5:50:16 PM
Nari

कुंवारे ही रह गए ये Bollywood Actor, आजतक नहीं चखा शादी का लड्डू

  • Edited By palak,
  • Updated: 28 Aug, 2022 01:24 PM
कुंवारे ही रह गए ये Bollywood Actor, आजतक नहीं चखा शादी का लड्डू

बॉलीवुड स्टार्स के रिश्ते अक्सर टूटते जुड़ते रहते हैं। एक्टर्स अपनी दमदार एक्टिंग से तो फैंस का दिल जीतते हैं। लेकिन अपने रिलेशन्स को लेकर भी चर्चा का विषय बने रहते हैं। जहां आए दिन कोई न कोई स्टार ब्रेकअप के कारण चर्चा में रहता है तो वहीं दूसरी ओर कई स्टार ऐसे भी हैं जिन्होंने आजतक शादी ही नहीं की। इन बॉलीवुड एक्टर्स के नाम कई अभिनेत्रियों के साथ जोड़े गए लेकिन इन्होंने कभी भी सात फेरे नहीं लिए। तो चलिए आपको बताते हैं ऐसे एक्टर्स के बारे में जो शादी के नाम से ही भागते हैं...

उदय चोपड़ा 

एक्टर उदय चोपड़ा का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। उदय फिल्म 'धूम' में दिखाई दिए थे। उनकी उम्र कम से कम 49 वर्ष की हो गई है। लेकिन आजतक उन्होंनें कभी भी शादी नहीं की। एक्टर बॉलीवुड अभिनेत्री नरगिस फाखरी के साथ रिलेशन में थे, परंतु दोनों का रिश्ता शादी तक नहीं पहुंच पाया। कुछ समय के बाद दोनों की राहें अलग हो गई थी। एक्टर ने फिल्मी दुनिया से भी दूरी बना ली है। 

PunjabKesari

अरमान कोहली 

बॉलीवुड एक्टर अरमान कोहली ने भी बहुत सी सुपरहीट फिल्मों में काम किया। लेकिन उन्होंने आजतक किसी के साथ भी शादी नहीं की। हालांकि एक्टर का नाम बहुत सी हीरोइनों के साथ जोड़ा गया। अरमान की उम्र कम से 50 साल की हो गई है लेकिन उन्होंने कभी भी किसी के साथ शादी नहीं की थी।  

PunjabKesari

 अक्षय खन्ना 

बॉलीवुड के फेमस एक्टर्स में से एक नाम अक्षय खन्ना का भी शामिल हैं। अक्षय खन्ना सुपस्टार विनोद खन्ना के बेटे हैं। 'हलचल', 'ताल' और 'बॉर्डर' जैसी फिल्मों में वह काम भी कर चुके हैं। अपनी एक्टिंग के साथ अक्षय ने कई सारे फैंस का दिल भी जीता है। अक्षय की उम्र लगभग 47 साल की है लेकिन वह आजतक भी सिंगल हैं।

PunjabKesari

तुषार कपूर 

बॉलीवुड के एवरग्रीन एक्टर जितेंद्र कपूर के बेटे तुषार कपूर भी इस लिस्ट में शामिल हैं। तुषार की उम्र कम से कम 45 साल की है। लेकिन वह आजतक कुंवारे हैं। तुषार सेरोगेसी के जरिए एक बच्चे के पिता जरुर बने हैं। तुषार के बेटे का नाम लक्ष्य है जिसका जन्म 2016 में हुआ था। वह बिना शादी के  अपने बेटे के साथ अपनी जिंदगी जी रहे हैं। 

PunjabKesari

सलमान खान 

बॉलीवुड के दबंग खान यानी की सलमान खान का रिलेशनशिप स्टेट्स किसी से छिपा नहीं है। एक्टर आजतक कुंवारे हैं। सलमान की उम्र 56 साल की हो गई है। लेकिन उन्होंने आजतक शादी नहीं की। सलमान कई शानदार फिल्में कर चुके हैं किंतु वह अभी तक कुंवारे ही हैं। 

PunjabKesari
 

Related News