29 APRMONDAY2024 9:05:11 AM
Nari

'भारत का स्विटजरलैंड' है कौसानी, एक बार जरूर बनाएं घूमने का प्लान

  • Edited By neetu,
  • Updated: 28 Jun, 2021 06:13 PM
'भारत का स्विटजरलैंड' है कौसानी, एक बार जरूर बनाएं घूमने का प्लान

घूमने को लेकर उत्तराखंड पर्यटकों द्वारा काफी मशहूर है। यहां की प्राकृतिक सुंदरता, बड़े-बड़े पहाड़ व शांत वातावरण किसी का भी मन आसानी से जीत सकते हैं। ऐसे में आपका अगर जुलाई के महीने में घूमने का प्लान है तो आप उत्तराखंड के मुख्य पर्यटक स्थल कौसानी में जा सकते हैं। इसकी खूबसूरती को देखते हुए इसे 'भारत का स्विटजरलैंड' कहा जाता है। चलिए आज हम आपको कौसानी की मशहूर जगहों के बारे में बताते हैं।

ग्वालदम 

ग्वालदम एक खूबसूरत पहाड़ी क्षेत्र है जो गढ़वाल और कुमाऊं के बीच बसा है। ये चारों ओर से कई जंगलों से घिरा हुआ है। इसके साथ ही ग्वालदम में कई छोटी-छोटी झीले बनी हुई है। आप यहां पर प्राकृतिक नजारों के साथ नंदादेवी और त्रिशूल जैसी चोटियों का नजारा देख सकते हैं। 

PunjabKesari

PunjabKesari

रुद्रधारी फाल्स

रुद्रधारी फाल्स कौसानी से करीब 12 किमी की दूरी पर स्थित है। ट्रैकिंग के शौकीन लोगों के लिए यह जगह एकदम परफेक्ट मानी गई है। यहां पर आप कई प्राचीन गुफाएं देखने के साथ उसके रहस्यों को जान सकती है। रुद्रधारी फाल्स में खूबसूरत झरने के पास एक प्राचीन सोमेश्वर मंदिर है जो भगवान शिव को समर्पित है। 

PunjabKesari

PunjabKesari

कौसानी टी एस्टेट

अगर आप खूबसूरत वादियों का मजा लेना चाहते हैं तो कौसानी टी एस्टेट में जा सकते हैं। यहां पर आपको प्राकृतिक नजारों का आनंद उठाने का मौका मिलेगा। चाय प्रेमियों को यह बाग बेहद ही पसंद आएगा। आप यहां की अनोखी चाय का स्वाद भी चख सकते हैं।

PunjabKesari

PunjabKesari

बैजनाथ 

बैजनाथ शहर कौसानी से करीब 20 किमी की दूरी पर स्थित है। यह प्राचीन मंदिरों से भरा धार्मिक स्थल है। सालभर दूर-दूर से लोग यहां पर दर्शन करने आते हैं। बता दें, एक समय में यह शहद कत्युरी राजवंश की राजधानी के रूप में मशहूर था। 

PunjabKesari

PunjabKesari

सुमित्रानंदन पंत संग्रहालय 

साहित्य प्रेमी कौसानी में सुमित्रानंदन पंत संग्रहालय देखने जा सकते हैं। यह एक कलात्मक जगह है जो हिंदी साहित्य के प्रसिद्ध कवि सुमित्रानंदन पंत को समर्पित है। बता दें, सुमित्रानंदन पंत का जन्म कौसानी में ही हुआ था। इस संग्रहालय में उनकी कविताओं की पांडुलिपि, साहित्यिक कृतियां आदि है। हर साल उनकी जयंती पर यहां काव्य चर्चा का आयोजन भी होता है। 

PunjabKesari

PunjabKesari

Related News