26 APRFRIDAY2024 12:05:58 PM
Nari

Beauty Tips: एक हफ्ते में जड़ से खत्म होंगे चेहरे पर पड़े मस्से

  • Edited By neetu,
  • Updated: 23 Jun, 2020 03:14 PM
Beauty Tips: एक हफ्ते में जड़ से खत्म होंगे चेहरे पर पड़े मस्से

बेदाग चेहरा हर किसी को पसंद होता है। वहीं चेहरे पर पड़े पिंपल्स, दाग- धब्बों, झुर्रियों इसकी सुंदरता को कम करने का काम करता है। इसके अलावा बहुत सी महिलाओं के चेहरे पर मस्से भी होते है। ये मस्से दिखने में गंदे लगने के साथ चेहरे का लुक खराब करते है। इसके लिए कई महिलाएं बाजार से मिलने वाले ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं। मगर कई बार इससे स्किन को नुकसान भी पहुंच सकता है। ऐसे में इससे बचने के लिए आप कुछ घरेलू उपायों को अपना सकते है। ये चीजें आपको घर पर आसानी से मिलने के साथ इस्तेमाल करने में भी आसान होगी। तो चलिए जानते है मस्सों से छुटकारा पाने के लिए किन चीजों का इस्तेमाल किया जा सकता है...

सेब का सिरका

सेब का सिरके में मैलिक और टार्टरिक एसिड पाया जाते है। यह तत्व मस्सों को हटाने में मदद करते है।

कैसे करें इस्तेमाल?

इसके लिए कॉटन बॉल में थोड़ा सा सेब का सिरका लेें। उसे प्रभावित जगह पर लगाएं। इसे 1 घंटे तक लगा रहने दें। इसे लगातार 2 हफ्तों तक लगाने से मस्सें दूर हो जाएंगे।

लहसुन

लहसुन में एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-वायरल गुण होते है। इससे तैयार पेस्ट को मस्सों पर लगाने से कुछ ही दिनों में मस्सों से छुटकारा मिलता है। 

कैसे करें इस्तेमाल?

इसका पेस्ट बनाने के लिए लहसुन की कुछ कलियों को मसल कर पेस्ट बनाएं। तैयार पेस्ट को मस्सों पर सूखने तक लगा रहने दें। उसके बाद इस पर बैंडेज लगा कर सो जाए। लगातार 1 हफ्ता लगाने से मस्सें दूर हो जाएंगे। 

अनानास का जूस

अनार के जूस में एंटी-बैक्टीरियल, एंटी- वायरल, एंटी-फंगल, सिट्रिक एसिड गुण होते है। इसका इस्तेमाल बहुत सी क्रीम बनाने के लिए भी किया जाता है। यह स्किन को साफ करने के साथ मस्सों से राहत दिलाने में मदद करता है। 

कैसे करें इस्तेमाल?

अनार के जूस में थोड़ा सा नमक मिक्स कर प्रभावित जगह पर 1-2 मिनट तक स्क्रब करने से मस्सों से छुटकारा मिलता है। 

कैस्टर ऑयल

कैस्टर ऑयल स्किन के लिए बहुत फायदेमंद होता है। औषधीय गुणों से भरपूर इस तेल को यूज करने से मस्‍सों से राहत मिलती है। 

कैसे करें इस्तेमाल?

1 चम्मच बैकिंग सोडा में जरूरतानुसार कैस्टर ऑयल मिक्स कर मस्सों पर लगाने से राहत मिलती है।

ऐलोवेरा जेल

ऐलोवेरा जेल स्किन से जुड़ी कई सम्सयाओं को दूर करने में मदद करता है। इसमें मौजूद एंटी-बैक्टीरियल, एंटी- ऑक्सीडेंट गुण पिंपल्स, दाग-धब्बे, झुर्रियों के साथ मस्सों की परेशानी से छुटकारा दिलाता है। 

कैसे करें इस्तेमाल?

ऐलोवेरा जेल को रोजाना रात को सोने से मस्सों पर लगाएं। सुबह गुनगुने पानी से चेहरे को साफ करें। आप चाहे तो इसे अपने पूरे चेहरे पर भी लगा सकते है। रोजाना ऐलोवेरा जेल को मस्सों पर लगाने से ये जल्दी से खत्म हो जाएंगे।

 

लाइफस्टाइल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए डाउनलोड करें NARI APP

Related News