19 APRFRIDAY2024 8:12:18 AM
Nari

कितनी बार बोलूं कम खाओ... शहनाज गिल ने खोल दिया अपने Secret Diet Plan का राज

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 28 Apr, 2022 11:06 AM
कितनी बार बोलूं कम खाओ...   शहनाज गिल ने खोल दिया अपने Secret Diet Plan का  राज

पंजाब फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस और बिग बॉस 13' से लोगों के दिलों पर राज करने वाली शहनाज गिल अपनी खूबसूरती से ज्यादा फिटनेस को लेकर चर्चाओं में बनी हुई है। हर कोई यह जानना चाहता है कि आखिर उन्होंने कैसे खुद को फिट किया  है। हालांकि बार- बार पूछे गए इस सवाल से शहनाज ने परेशान होते हुए कहा- कितनी बार बोलूं कम खाओ।

PunjabKesari
दरअसल शहनाज सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ अपनी जिंदगी से जुड़े किस्से शेयर करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी वेट लॉस जर्नी के बारे में खुलकर बात की थी। हालांकि इस दौरान एक फैंस ने उनसे पूछा कि- इतना वेट लॉस कैसे किया तो शहनाज ने गुस्से में कहा- कितनी बार एक बात बोलूं कि मत ज्यादा खाओ। उन्होंने कहा जरुर खाओ लेकिन Limit में।

PunjabKesari
शहनाज का  सीक्रेट डायट प्लान बहुत आसान है जिसे कोई भी फॉलो कर सकता है। वजन कम करने के लिए उन्होंने वही खाना खाया जो वो हमेशा खाती हैं। वह  अपने नाश्ते पर खास ध्यान देती है। उनका कहना है कि वजन कम करने के लिए खाना नहीं छोड़ना चाहिए, उनके अनुसार सब खाना चाहिए लेकिन थोड़ा- थोड़ा।  एक्ट्रेस का मानना है कि खुद को फिट रखने के लिए पानी  पीएं।

PunjabKesari
शहनाज़ ने कोई वर्कआउट रूटीन भी फॉलो नहीं किया है। वह बताती हैं कि जब उन्हे 2 रोटी की भूख होती थी तब वह सिर्फ 1 ही रोटी खाती हैं। लंच में तो वहवो सिर्फ मूंग दाल खाती थी।  उन्होंने नॉन-वेज, चॉकलेट और आइसक्रीम से दूरी बना ली थी।  सिर्फ अपनी डाइट पर कंट्रोल रखकर ही उन्होंने इतना वजन कम कर लिया।

PunjabKesari
शहनाज ने इस बात पर फोकस किया वह वह ज्यादा वैरायटी वाला खाना नहीं खाएंगी। उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया था कि सुबह उठने के बाद वह सबसे पहले हल्दी वाला पानी पीती है। ब्रेकफास्ट में वह हरी मूंग दाल, डोसा या मेथी का पराठा खाती हैं। एक्ट्रेस कहती है कि- "मैं अभी भी वही खाती हूं जो पहले खाती थी लेकिन पोर्शन थोड़ा कंट्रोल करते हुए"।

 

Related News