01 MAYWEDNESDAY2024 4:42:09 PM
Nari

कौन कहता है सौतेले रिश्‍तों में नहीं होता प्‍यार,  सगों से भी ज्यादा करीब हैं बी-टाउन के ये भाई- बहन

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 30 Aug, 2023 04:51 PM
कौन कहता है सौतेले रिश्‍तों में नहीं होता प्‍यार,  सगों से भी ज्यादा करीब हैं बी-टाउन के ये भाई- बहन

भाई बहन के प्रेम व अटूट रिश्ते के प्रतीक रक्षाबंधन की धूम आज देश भर में दिखाई दे रही है। भाई- बहन का रिश्ता बेहद मीठा और प्यारा होता है,  दोनों के मन की भावनाएं प्रेम की एक पक्की डोर से बंधी रहती है। यहीं प्यार रक्षाबंधन के दिन भाई को अपनी बहन के पास खींच लाता है। आज हम बॉलीवुड के उन भाई-बहनों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने इस धारणा को बदल दिया है कि सौतेले रिश्ताें में कभी प्यार नहीं हो सकता। इनके बीच का प्यार देखकर कोई कह ही नहीं सकता कि ये सगे नहीं है। चलिए जानते हैं इनके बारे में। 

PunjabKesari

सलमान खान और अर्पिता

सलमान खान अपनी सगी बहन से ज्यादा सौतेली बहन अर्पिता पर जान छिड़कते है। हालांकि, सगी बहन अलवीरा से भी उनका खास लगाव है लेकिन वह  हमेशा अर्पिता का सपोर्ट किया है, फिर बात उनकी लवमैरिज करवाने की हो या उनके पति का करियर सेटल करवाने कीं।

PunjabKesari
सनी और ईशा देओल

सनी देओल  अपनी सौतेली बहन से भी प्यार करते है, भले ही उन्होंने कभी अपने प्यार को दुनिया के सामने कभी जगजाहिर नहीं होने दिया लेकिन सनी ही पहले शख्स थे जो बहन ईशा देओल को पहली बार अपने घर लेकर गए थे। सन्नी और बॉबी देओल अपनी दोनों सौतेली बहनों ईशा और अहाना से दोस्ताना व्यवहार रखते हैं।

PunjabKesari
अर्जुन और जाहन्वी कपूर 

भले ही श्रीदेवी ने अर्जुन कपूर की मां को धोखा देकर उनके पिता से शादी की लेकिन अर्जुन हमेशा श्रीदेवी की बेटियों यानी सौतेले बहन खुशी और जाहन्वी के सपोर्ट में खड़े रहते है। बड़े भाई की जिम्मेदारी निभाते हुए अर्जुन ने अंशुला की तरह जाह्नवी-खुशी का भी ध्यान रखने का फैसला किया है।

PunjabKesari

सारा अली खान और तैमूर

सभी की लाडली सारा अली खान ना सिर्फ इब्राहिम पर जान छिड़कती हैं बल्कि अपने सौतेले भाईयों तैमूर और जेह अली खान को भी हमेशा प्रोटेक्ट करती है। एक्ट्रेस अपने बिजी शेड्यूल से टाइम निकालकर कई बार उनसे मिलने पहुंच जाती हैं।

PunjabKesari

जूही और प्रतीक बब्बर

एक्टर और कांग्रेस नेता राज बब्बर की बेटी जूही बब्बर अपने सौतेले भाई प्रतीक बब्बर से भी उतना प्यार करती है जितना आर्या बब्बर से।  प्रतीक तो अपनी बहन की शादी के लिए पिता तक से लड़ पड़े थे।बताया जाता है कि ये दोनों एक दूसरे से  काफी करीब हैं और अपने सीक्रेट भी शेयर करते हैं।

Related News