27 APRSATURDAY2024 12:06:10 PM
Nari

हेमा के बर्थडे पार्टी में यूं बन-ठनकर पहुंची हसीनाएं, ड्रीम गर्ल का हुस्न देख थम जाएंगी निगाहें

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 17 Oct, 2023 10:29 AM
हेमा के बर्थडे पार्टी में यूं बन-ठनकर पहुंची हसीनाएं, ड्रीम गर्ल का हुस्न देख थम जाएंगी निगाहें

बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल यानी की हेमा मालिनी कल 75 वर्ष की हो गयी। अपने इस दिन को खास मनाने के लिए उन्होंने ग्रैंड पार्टी की, जिसमें कई बड़े सितारे शामिल हुए। जितेंद्र, जया बच्चन , सलमान खान, जूही चावला, रानी मुखर्जी, शिल्पा शेट्टी समेत कई जानी- मानी हस्तियां हेमा जी को बधाई देने पहुंचे।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)


इस ग्रैंड सेलिब्रेशन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। इस दौरान सभी के एक से बढ़कर एक लुक देखने काे मिले। इस पार्टी की खास बात यह रही कि इसमें साड़ी का खूब जलवा देखने को मिला। रेखा से लेकर माधुरी तक लगभग सभी हसीनाएं साड़ी में खूबसूरत नजर आई, चलिए नजर डालते हैं सभी के लुक पर

PunjabKesari

सबसे पहले बात करते हैं ड्रीम गर्ल की जो अपनी बर्थडे पार्टी में सज- धज कर पहुंची।  बेबी पिंक हैवी वर्क साड़ी पहनकर वह जैसे ही पार्टी में पहुंची सभी की नजरें उन पर टिक गई। खूबसूरत साड़ी के साथ डायमंड ज्वैलरी उनके लुक काे राॅयल बना रही थी।

PunjabKesari
हेमा मालिनी के लुक को देखकर एक बात तो साफ हो गई कि आज भी वह खूबसूरती के मामले में बाकी सेलेब्स को पीछे छोड़ देती है। उनके इस शानदार लुक को बेहद पसंद किया जा रहा है।

PunjabKesari
अब बात करते हैं माधुरी दीक्षित की जो पिंक साड़ी में खूबसूरत दीवा लग रही थी। प्यारी सी स्माइल उनके लुक को निखारने का काम कर रही थी। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

 हेमा मालिनी की दोनों बेटियां भी ईशा देओल और अहाना देओल भी मां के बर्थडे के लिए सज- धज कर पहुंची थी। जहां ईशा हैवी गोल्डन गाउन में नजर आईं तो वहीं अहाना ब्राउन कलर की एम्बेलिश्ड नेट साड़ी में काफी प्यारी लग रही थी।

PunjabKesari
इसके अलावा जया बच्चन और पद्मिनी कोल्हापुरे भी इस पार्टी का हिस्सा बनी। इन हीरोइनों का लुक भरी किसी से कम नहीं था, वह दाेनों ही काफी स्टाइलिश लग रही थी।

PunjabKesari

 वहीं जूही चावला की बात करें तो ब्लू कलर के सूट में वह सबसे हटकर और प्यारी लग रही थी, जिसे उन्होंने कढ़ाईदार केप के साथ स्टाइल किया था। लेयर्ड नेकलेस, ईयररिंग्स, ड्यूई मेकअप और खुले बालों से उन्होंने अपने लुक को कंप्लीट किया था। 

PunjabKesari
बॉलीवुड में काेई पार्टी  हो और  एवरग्रीन रेखा के स्टाइल के चर्चे ना हो ऐसा तो हो नहीं सकता। वह इस ग्रैंड पार्टी में आइवरी साड़ी पहनकर पहुंची थी,  जिसे उन्होंने पोटली बैग के साथ पेयर किया था। अपने क्लासिक स्टाइल में उन्होंने अपने बालों का जूड़ा बनाया था और हमेशा की तरह रेड लिप्सिटिक लगाई थी। 

PunjabKesari
रानी के लुक की बात करें तो उन्होंने ब्लू कलर की शेडेड साड़ी पहनी थी, जो ‘कभी अलविदा ना कहना’ में उनके किरदार माया तलवार की याद दिला रही थी। 
 

Related News