03 MAYFRIDAY2024 5:16:00 AM
Nari

दुर्गा पूजा में ये कैसी dress पहन लेती…. साड़ियां सुंदर लेकिन blouse सबके अजीब

  • Edited By Vandana,
  • Updated: 23 Oct, 2023 04:37 PM
दुर्गा पूजा में ये कैसी dress पहन लेती…. साड़ियां सुंदर लेकिन blouse सबके अजीब

फ़ेस्टिव सीजन के मौक़े पर बहुत सी दीवाज देसी लुक में ही नजर आती हैं। इन दिनों एक्ट्रेस सज धज कर दुर्गा पूजा में शामिल हो रही हैं। काजोल रानी और तनीषा खासतौर पर दुर्गा पंडाल में शरीक होती हैं। ज्यादातर दीवाज साड़ी और लहंगे में ही नजर आती है। तनीषा भी देसी लुक में स्पॉट हुई लेकिन लोगों को तनीषा का लुक पसंद नही आया। दुर्गा पूजा में पहुँची तनीषा पिंक कलर की साड़ी में पहुँची जिसके साथ उन्होंने मैचिंग ब्लाउज पहना था। साड़ी के साथ तनीषा ने बेल्ट लगायी थी उन्होंने मैचिंग चोकर सेट पहना था। वैसे ये लुक लोगों को पसंद भी आया और नहीं भी क्योंकि कुछ users ने कहा कि उन्हें पूजा में ऐसे कपड़े नहीं पहनने चाहिए।

इससे पहले पूजा में तनीषा ने येलो लहंगा पहना था जिसपर टेस्सेल लगे थे लेकिन लहंगे का ब्लाउज बोल्ड था। इस लहंगे को भी लोगों ने रिजेक्ट ही किया।

इंडिया फ़ेस्ट इवेंट में भी तनीषा का बोल्ड अंदाज ही देखने को मिला था तनीषा ने ड्रमैटिक साड़ी स्टाइल ड्रेस पहनी थी। ब्लाउज ऑफ शोल्डर में डीप क्लीवेज था और स्लिट स्कर्ट पहनी थी। जिसका कट काफ़ी बड़ा था।

साल 2021 दुर्गा पूजा में भी तनीषा ट्रेडिशनल साड़ी में नजर आई थी। साड़ी के साथ गोल्डन बेल्ट लगायी थी जिसके साथ उन्होंने स्लीवलेस ब्लाउज पहना था। ये लुक भी लोगों को ठीक ठाक ही लगा। वैसे उनकी बनारसी सिल्क साड़ी सुंदर थी।

PunjabKesari

 

 

Related News