12 APRSATURDAY2025 7:57:41 AM
Nari

Tamannaah Bhatia-Vijay Varma का हुआ ब्रेकअप, बस दोस्त बनकर रहेगा ये पावर कपल!

  • Edited By PRARTHNA SHARMA,
  • Updated: 04 Mar, 2025 04:53 PM
Tamannaah Bhatia-Vijay Varma का हुआ ब्रेकअप, बस दोस्त बनकर रहेगा ये पावर कपल!

नारी डेस्क: मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के बाद बॉलीवुड में एक और पावर कपल के ब्रेकअप की खबर सामने आई है। यह कपल हैं, तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा। ‘लस्ट स्टोरीज 2’ की सफलता के बाद इन दोनों की जोड़ी सुर्खियों में आई थी। अब खबर है कि तमन्ना और विजय ने अपनी राहें अलग कर ली हैं, जिससे उनके फैंस को बड़ा झटका लगा है।तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा को अक्सर साथ देखा जाता था और उनके रिलेशनशिप को लेकर चर्चा होती रहती थी। दोनों को कई बार बॉलीवुड पार्टियों में साथ एंट्री करते हुए स्पॉट किया गया। वहीं, यह भी कहा जा रहा था कि दोनों इस साल शादी के बंधन में बंध सकते हैं। मगर अचानक उनके ब्रेकअप की खबर ने सभी को चौंका दिया है और फैंस अब हैरान हैं।

ब्रेकअप की वजह

पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार, तमन्ना और विजय ने मिलकर अपने रास्ते अलग करने का फैसला लिया है। दोनों ने कुछ साल एक-दूसरे को डेट किया और अब आपसी सहमति से अलग होने का निर्णय लिया है। हालांकि, दोनों ने यह साफ किया है कि वे भविष्य में अच्छे दोस्त बने रहेंगे और एक-दूसरे से कोई दुश्मनी नहीं रखेंगे।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Netflix India (@netflix_in)

फिलहाल, दोनों अपने-अपने करियर पर ध्यान केंद्रित करना चाहते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों इस समय अपने काम में व्यस्त हैं और कुछ समय तक अपने प्रोफेशनल गोल्स पर फोकस करेंगे। इस फैसले के बावजूद, उनकी दोस्ती बरकरार रहेगी।

‘लस्ट स्टोरीज 2’ से जुड़ी रोमांटिक केमिस्ट्री

तमन्ना और विजय को पहली बार नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज ‘लस्ट स्टोरीज 2’ में एक साथ देखा गया था। इस सीरीज के दौरान दोनों के बीच की रोमांटिक केमिस्ट्री ने दर्शकों को खूब आकर्षित किया था। यह सीरीज तमन्ना के लिए खास थी क्योंकि इसमें उन्होंने अपना पहला किसिंग सीन भी दिया था। इस दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ी और इसी सीरीज ने उनके रिश्ते को और भी मजबूत किया था।

PunjabKesari

Related News