27 APRSATURDAY2024 7:28:26 PM
Nari

परांठों के लिए खेतों में मूली तोड़ने पहुंचे करीना के लाडले, आपको भी पसंद आएगा तैमूर का ये अंदाज

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 31 Aug, 2022 11:21 AM
परांठों के लिए खेतों में मूली तोड़ने पहुंचे करीना के लाडले, आपको भी पसंद आएगा तैमूर का ये अंदाज

सैफ अली खान और करीना कपूर का बेटा तैमूर अली खान की गिनती फेमस स्टार किड्स में की जाती है। उनसी जुड़ी तस्वीरें और वीडियो देखने के लिए लोग बेताब रहते हैं। तैमूर को अक्सर अपनी मम्मी-पापा के साथ अलग-अलग जगहों पर स्पॉट किया जाता है। इस बार वह खेती करते दिखाई दिए, उनका यह अंदाज लोगों को बेहद पसंद आ रहा है।

PunjabKesari
करीना कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की है, जिसमें उनका लाडला बेटा खेतों से मूली तोड़ते नजर आ रहा है। व्हाइट टी-शर्ट, ब्लू पैंट और शूज में तैमूर बहुत क्यूट लग रहा है। एक तस्वीर में तैमूर मूली को हाथ में पकड़े नजर आ रहे हैं और दूसरे हाथ में मूली तोड़ते दिख रहे हैं।

PunjabKesari
करीना ने इस प्यारी तस्वीरों के साथ कैप्शन में लिखा- लंच के लिए घी के साथ गरम गरम मूली के परांठे। करीना ने हैशटैग के जरिए यह भी स्पष्ट कर दिया है कि उनके नन्हे टिमटिम घर की उगी सब्जियां तोड़ रहे हैं।  तैमूर अली खान की फोटोज पर फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं। 

PunjabKesari

इससे पहले करीना कपूर का लाडला इस तरह का काम करता नजर आ चुका है । लॉकडाउन में वह अपने पिता के साथ जानवर के लिए चारे की व्यवस्था करने दिखाई दिए थे। 

PunjabKesari
 

Related News