19 APRFRIDAY2024 2:27:48 AM
Nari

विरोध कर रहे किसानों पर बढ़ रही पुलिस की सख्ती, भड़की स्वरा भास्कर ने दिया ऐसा रिएक्शन

  • Edited By Bhawna sharma,
  • Updated: 27 Nov, 2020 11:20 AM
विरोध कर रहे किसानों पर बढ़ रही पुलिस की सख्ती, भड़की स्वरा भास्कर ने दिया ऐसा रिएक्शन

पंजाब के किसानों का केंद्र सरकार के कृषि कानून के खिलाफ रोष प्रदर्शन जारी है। किसान बीते 26 नवंबर से दिल्ली पहुंचने के लिए निकल पड़े हैं। किसानों के प्रदर्शन को देखते हुए पंजाब-हरियाणा बाॅर्डर पर पुलिस ने कड़ी सुरक्षा कर दी है। वहीं इस दौरान किसानों और पुलिस के बीच झड़प की खबरें भी आ रही हैं। किसानों को रोकने के लिए पुलिस उन पर आंसू गैस और पानी की बौछारें कर रही हैं। किसानों के आंदोलन को देखते हुए बाॅलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। 

PunjabKesari

स्वरा भास्कर ने एनडीटीवी की सोनिया सिंह के ट्वीट को रिट्वीट कर अपना रिएक्शन दिया है। सोनिया सिंह ने अपने ट्वीट में लिखा था, 'बस पूछ रहे हैं, राजनेता चुनाव प्रचार रैलियां कर सकते हैं लेकिन कोरोना के कारण किसानों को विरोध रैली आयोजित करने की अनुमति नहीं दी गई।' 

 

इस ट्वीट को रिट्वीट करते हुए स्वरा ने लिखा, 'पूछो ! 100 प्रतिशत हां।' शेयर किए गए इस ट्वीट में देखा जा सकता है कि किस तरह पुलिस किसानों पर पानी की बौछार कर रही है। 

PunjabKesari

गौरतलब है कि पंजाब और हरियाणा के किसान कृषि बिल के विरोध में 26 नवंबर से 28 नवंबर तक दिल्ली मार्च निकाल रहे हैं। कल रात से किसान डेरा जमाए हुए हैं और लगातार नारेबाजी की जा रही है। वहीं आज किसान उत्तर प्रदेश की सड़कों पर उतरकर कृषि कानूनों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेंगे।

Related News