26 APRFRIDAY2024 9:17:41 AM
Nari

सुशांत सिंह राजपूत के पिता ने कहा- 'मन्नत से मांगा हुआ ऐसा ही जाता है'

  • Edited By Priya dhir,
  • Updated: 26 Jun, 2020 02:52 PM
सुशांत सिंह राजपूत के पिता ने कहा- 'मन्नत से मांगा हुआ ऐसा ही जाता है'

एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद पहली बार उनके पिता के.के. सिंह ने अपने बेटे के बारे में खुलकर बात की। एक्टर के इस कदम से उनके पिता सदमे में है। हाल में ही उन्होंने एक इंटरव्यू में सुशांत को लेकर कई बातें बताई।

3 साल मन्नत मांगने के बाद हुआ सुशांत का जन्म

सुशांत सिंह राजपूत के पिता ने कहा, हमने मन्नत मांगी थी। 3 साल तक मन्नत मांगने के बाद सुशांत का जन्म हुआ था। 4 लड़कियों में वह एक लड़का था लेकिन वही जिनके लिए मन्नत मांगो वो ऐसे ही जाते हैं। मन्नत से मांगा हुआ ऐसा ही जाता है। लेकिन जो होना है उसे कोई नहीं रोक सकता। उसने कम ही दिन में इतना कुछ कर लिया था। आगे सुशांत के पिता ने बताया कि आखिरी दिनों में क्या हुआ ये हम नहीं जानते। सुशांत हमें इस बारे में कुछ नहीं बताता था। हम भी फिल्म इंडस्ट्री से काफी दूर रहते थे। हमें चमक-दमक पसंद नहीं है।
PunjabKesari

बिहार के लिए बहुत कुछ करना चाहते थे सुशांत

सुशांत के सपनों के बारे में बताते हुए उनके पिता ने कहा,  सुशांत ने बिहार के लिए बहुत कुछ करने के लिए सोचा था। बिहार के लोगों की मदद के लिए वह कुछ करना चाहता था। वह बिहार में स्कूल, कॉलेज,  हॉस्पिटल आदि का निर्माण करना चाहता था लेकिन वक्त नहीं मिला। उन्होंने कहा, 'सुशांत ने चांद पर जमीन खरीदी थी। जमीन देखने के लिए उसने 55 लाख का टेलिस्कोप लिया था। वह उस टेलिस्कोप से अपना प्लॉट ही देखता रहता था'।

के.के सिंह ने यह भी बताया कि अंतिम संस्कार में कृति सेनन आई थीं। सुशांत के पिता के मुताबिक , 'अंतिम संस्कार में बहुत लोग आए थे लेकिन कृति सेनन मेरे पास आई थीं। हमने तो बात नहीं की, लेकिन वह बोलती रहीं और हम सुनते रहे। पहले हमें पता नहीं चल पाया क्योंकि सभी ने मास्क पहने हुए थे लेकिन फिर किसी ने मुझे बताया कि यह कृति हैं तो तब हमें पता चला। कृति, सुशांत की तारीफ कर रही थीं और कहती थीं प्यारा लड़का था'।

एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे को लेकर कही यह बात

सुशांत की एक्स गर्लफ्रेंड अकिंता के बारे में भी सुशांत के पिता ने बात की और कहा, अंकिता ना सिर्फ उनसे मिलने मुंबई आई थीं बल्कि वह पटना में भी उनसे मिलने आई थीं।  दोनों के ब्रेकअप पर उन्होंने कहा कि यह तो संजोग है, जो होना होता है, वो हो ही जाता है'। आपको बता दें कि अंकिता लोखंडे, सुशांत की जिंदगी में इकलौती लड़की थीं जिन्हें उनके पिता जानते थे।
PunjabKesari
शादी को लेकर एक्टर के पिता ने बताया, शादी को लेकर उससे बात हुई थी। उसने कहा था कि कोरोना में तो शादी नहीं करूंगा। अभी मेरी एक फिल्म रिलीज होने वाली है। उसके बाद फरवरी-मार्च में देखते हैं। शादी को लेकर उससे मेरी यही आखिरी बात हुई थी। मैंने उससे कहा कि उसे अपनी पसंद की लड़की से शादी कर लेनी चाहिए, क्योंकि उसे अपना जीवन उसके साथ बिताना है।

बता दें कि 14 जून को एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने अपने मुंबई स्थित अपार्टमेंट में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। अब तक इसके पीछे की वजह सामने नहीं आईं। 

 

Related News