05 DECFRIDAY2025 6:39:59 PM
Nari

पति करियर बनाए तो पत्नी बच्चों की देखभाल करे, सुनील शेट्टी का शादी के बदलते मायनों पर बयान

  • Edited By Priya Yadav,
  • Updated: 26 Jul, 2025 05:30 PM
पति करियर बनाए तो पत्नी बच्चों की देखभाल करे, सुनील शेट्टी का शादी के बदलते मायनों पर बयान

नारी डेस्क:  बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान शादी और रिश्तों पर अपने विचारों को लेकर चर्चा में आ गए। उन्होंने आज की युवा पीढ़ी में शादी के बदलते मायनों और रिश्तों में धैर्य की कमी पर खुलकर बात की।सुनील शेट्टी का मानना है कि शादी सिर्फ प्यार या आकर्षण पर नहीं, बल्कि एक समय के बाद समझ और समझौते पर टिकती है। उन्होंने कहा, "आजकल के युवाओं में धैर्य की कमी है। शादी एक समय बाद समझौता बन जाती है, जहां एक-दूसरे को समझना और साथ निभाना जरूरी होता है।"

 पति अगर करियर बना रहा है, तो पत्नी को निभानी होगी जिम्मेदारी

सुनील शेट्टी ने आज के दौर की रिश्तों में बढ़ती अपेक्षाओं और दबावों को लेकर भी बात की। उन्होंने कहा कि अगर पति अपने करियर पर ध्यान दे रहा है, तो पत्नी को यह समझना चाहिए कि बच्चों की देखभाल की जिम्मेदारी उसकी होगी। उन्होंने ये भी जोड़ा कि "पति भी साथ देगा, लेकिन मुख्य जिम्मेदारी समझदारी से तय होनी चाहिए।"

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Suniel Shetty (@suniel.shetty)

 वर्चुअल सलाहों से दूर रहना बेहतर

सुनील शेट्टी का कहना है कि आजकल इंटरनेट पर हर कोई सलाह दे रहा है कैसे मां बनें, पिता कैसे बनें, क्या खाना है, क्या करना है। लेकिन उन्होंने सलाह दी कि "इन सब बातों के बजाय आपको अपनी मां, दादी और परिवार के अनुभवों से सीखना चाहिए। जो आपके लिए सही हो, वही अपनाइए।"

 ‘अब लोग शादी से पहले ही तलाक की सोच लेते हैं’

बदलते समय में रिश्तों की गंभीरता कम होती जा रही है, इस पर उन्होंने दुख जताया। उन्होंने कहा कि "अब लोग शादी से पहले ही तलाक के बारे में सोच लेते हैं। ये रिश्ता अब उतना स्थिर नहीं रह गया है, जितना पहले था।" सुनील शेट्टी ने अपनी पर्सनल लाइफ भी शेयर की। उन्होंने बताया कि जब उन्होंने माना शेट्टी (जिनका असली नाम मोनिशा कादरी है और वो मुस्लिम हैं) से शादी करने का फैसला किया, तो उनके परिवार वाले राजी नहीं थे। लेकिन माना ने उनके मुश्किल समय में साथ दिया, इसीलिए उन्होंने वही चुना। आज दोनों की शादी को 30 से ज्यादा साल हो चुके हैं और उनके दो बच्चे (अथिया और अहान) भी इंडस्ट्री में सक्रिय हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Suniel Shetty (@suniel.shetty)

सुनील शेट्टी का यह बयान आज के युवाओं को रिश्तों में धैर्य, समझदारी और जिम्मेदारी की अहमियत को समझाने का एक मजबूत संदेश देता है। शादी सिर्फ एक इवेंट नहीं, बल्कि जीवन भर का संतुलन और सहयोग है।  

Related News