19 APRFRIDAY2024 2:34:45 PM
Nari

Universal Children Day: बच्चों के लिए बनाएं सूजी उत्तपम

  • Edited By neetu,
  • Updated: 20 Nov, 2020 09:50 AM
Universal Children Day: बच्चों के लिए बनाएं सूजी उत्तपम

सर्दियों में बच्चों की सेहत का खास ध्यान रखने की जरूरत होती है। ताकी वे बीमारियों से बचे रहे। ऐसे में उनकी डाइट में पौष्टिक चीजों को शामिल करना चाहिए। ऐसे में आज 'Universal Children Day' के दिन पर हम आपको सूजी से तैयार उत्तपम की रेसिपी बताते हैं। यह खाने में टेस्टी होने के साथ बच्चे की सेहत को बरकरार रखने में भी मदद करेगा। तो चलिए जानते हैं इसे बनाने का तरीका...

सामग्री:

सूजी- 150 ग्राम 
दही- 100 ग्राम
प्याज- 1 बड़ा (कटा हुआ)
टमाटर- 1 बड़ा (कटा हुआ)
धनिया पत्ता- 1 कटोरी (बारीक कटा)
हरी मिर्च- 5-7 (कटी हुई)
नमक- स्वादानुसार 
ऑयल- जरूरतानुसार
टोमैटो सॉस- आवश्यकतानुसार

PunjabKesari

विधि:

1. सबसे पहले एक बाउल में सूजी और दही मिलाकर 10 मिनट तक अलग रखें।
2. अब इसमें कटी सब्जियां डालकर मिलाएं और 10 मिनट तक अलग रखें।
3. इसमें जरूरतानुसार पानी मिलाकर मिश्रण तैयार करें। 
4. अब तवे को गर्म कर थोड़े से मिश्रण को फैलाएं।
5. ऑयल लगाकर उत्तपम को दोनों तरफ से सेंक लें।
6. इसे सर्विंग प्लेट में निकाल कर टोमैटो सॉस के साथ सर्व करें।
7. लीजिए आपका उत्तपम बन कर तैयार है।

Related News