27 APRSATURDAY2024 2:17:04 PM
Nari

पालक से बने ये फेसपैक चमकाएंगे चेहरा, त्वचा का Glow देख सब पूछेंगे राज

  • Edited By palak,
  • Updated: 12 Sep, 2023 12:54 PM
पालक से बने ये फेसपैक चमकाएंगे चेहरा, त्वचा का Glow देख सब पूछेंगे राज

ग्लोइंग स्किन के लिए महिलाएं क्या-क्या नहीं करती कई तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करती हैं, ब्यूटी  ट्रीटमेंट्स करवाती हैं लेकिन फिर भी त्वचा पर निखार नहीं आ पाता। ऐसे में आप ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करने की जगह कुछ घरेलू नुस्खे अपना सकती हैं। पालक से बना फेसपैक इस्तेमाल करके आप त्वचा को ग्लोइंग बना सकते हैं। यह फेसपैक त्वचा को कोई नुकसान भी नहीं पहुंचाएंगे और स्किन ग्लोइंग बनेगी। तो चलिए आपको बताते हैं स्किन प्रॉब्लम्स से छुटकारा पाने के लिए आप इसका इस्तेमाल कैसे कर सकते हैं...

पालक और बेसन से बना फेसपैक 

बेसन में पाए जाने वाले पोषक तत्व स्किन को ग्लोइंग बनाते हैं। इन दोनों चीजों से बना फेसपैक लगाने से त्वचा मॉइश्चराइज होती है और जवां भी बनती है। 

सामग्री 

पालक की पत्तियां - 10-12
बेसन - 2 चम्मच 
दूध - 2 चम्मच 
शहद - 2 चम्मच

PunjabKesari

कैसे करें इस्तेमाल? 

. सबसे पहले पालक की पत्तियों से पेस्ट बना लें। 
. फिर पेस्ट में शहद, दूध, बेसन मिलाकर पैक तैयार कर लें। 
. 10-15 मिनट के लिए फेसपैक त्वचा पर लगाएं। 
. तय समय बाद चेहरा सादे पानी से धो लें। 

पालक और दही से बना फेसमास्क

दही में पाए जाने वाले पोषक तत्व त्वचा को ग्लोइंग बनाने में मदद करता है। वहीं दही के साथ पालक इस्तेमाल करने से स्किन हाइड्रेट बनेगी और पिग्मेंटेशन दूर होगी। 

सामग्री 

पालक के पत्ते - 5-9
दही -  3 टेबलस्पून 

PunjabKesari

कैसे करें इस्तेमाल?

. सबसे पहले पालक के पत्तों को मिक्सर में डालकर पेस्ट बना लें। 
. इसके बाद इसमें दही मिलाएं। 
. 15-20 मिनट के लिए फेसपैक चेहरे पर लगाएं। 
. तय समय के बाद चेहरा सादे पानी से धो लें। 

शहद और पालक 

शहद में पाए जाने वाले पोषक तत्व त्वचा को मॉइश्चराइज करने में मदद करते हैं। पालक के साथ मिलाकर चेहरे पर इसे लगाने से पिंप्लस से भी छुटकारा मिलता है।

सामग्री 

शहद - 2 चम्मच  
पालक के पत्ते - 8-10 

PunjabKesari

कैसे करें इस्तेमाल? 

. सबसे पहले पालक के पत्तों को पीसकर पेस्ट बना लें। 
. इसके बाद इसमें शहद मिलाएं और 5-10 मिनट के लिए पेस्ट को चेहरे पर लगाएं। 
. तय समय बाद चेहरा सादे पानी से धो लें। 
 

Related News