23 APRTHURSDAY2026 10:35:17 PM
Nari

आखिर कौन हैं निक्की तंबोली, जिसने आते ही मचाया बिग बॉस के घर में धमाल?

  • Edited By Priya dhir,
  • Updated: 05 Oct, 2020 11:38 AM
आखिर कौन हैं निक्की तंबोली, जिसने आते ही मचाया बिग बॉस के घर में धमाल?

टीवी का सबसे विवादित शो बिग बॉस 14 शुरू हो गया है। बिग बॉस के घर में कई नामी सेलेब्रिटीज ने एंट्री ली लेकिन निक्की तंबोली ने शो में आते ही सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया।  शो के प्रोमो में ही निक्की ने अपना जलवा दिखाया। यही नहीं उन्होंने तो सलमान खान का भी दिल जीत लिया। शो के पहले दिन ही निक्की ने कई मजेदार बातें की जिससे की उनकी तुलना बिग बॉस 13 की कंटेस्टेंट शहनाज गिज से होने लगी। इन दिनों वह सोशल मीडिया पर छाई हुई है। बिग बॉस के घर में धमाल मचाने वाली निक्की तंबोली के बारे में लोग काफी कुछ जानना चाहते हैं। चलिए हम आपको निक्की की जिंदगी के बारे में बताते हैं।

साउथ इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस निक्की तंबोली

औरंगाबाद, महाराष्ट्र की रहने वाली निक्की तंबोली का जन्म 21 अगस्त 1996 को हुआ। निक्की के पिता बिजनेसमैन है। वह साउथ की जानी-मानी मॉडल व एक्ट्रेस है। वह तमिल और तेलुगु फिल्मों में अपनी अच्छी पहचान बना चुकी हैं। कई फिल्मों के अलावा उन्होंने मशहूर ब्रांड्स के साथ टीवी विज्ञापन भी किए हैं। भले ही निक्की तंबोली ने कई फिल्मों में काम किया लेकिन उन्हें पहचान मिली राघव लॉरेंस की फिल्म ‘ कंचना – 3′ से। निक्की काफी वक्त से मुंबई में रह रही है। 

फिल्म 'कंचना-3' से बदली किस्मत

निक्की ने अपनी स्कूलिंग औरंगाबाद से की और वही से उन्होंने अपनी ग्रेजुएशन भी की। निक्की बचपन से ही ग्लैमर वर्ल्‍ड का हिस्‍सा बनना चाहती थी। उन्होंने मॉडलिंग से अपना करियर शुरू किया। कई एड्स में काम करने के बाद उन्हें फिल्म कंचना 3 मिली। इस फिल्म के बाद निक्की की किस्मत बदल गई। 

निक्की ने शो के प्रीमियर में कहा कि वह सिंगल है लेकिन खबरों की माने तो निक्‍की तंबोली मुंबई के मशहूर डीजे रोहित गिदा को डेट कर रही हैं। दोनों को कई बार बांद्रा इलाके में स्‍पॉट किया है। निक्की सिद्धार्थ शुक्ला की बहुत बड़ी फैन है। उन्हें गौहर खान भी काफी पसंद है। एक इंटरव्यू में निक्की तंबोली ने कहा, ‘मैं बिग बॉस की बहुत बड़ी फैन हूं। उन्होंने पिछले साल भी मुझे अप्रोच किया था लेकिन उस वक़्त मैं अपनी साउथ फिल्म की शूट में व्यस्त थी। इस बार जब उन्होंने मुझे पूछा तो मैं कुछ नहीं कर रही थी और मैंने उन्हें हां कह दिया। मुझे शो करने को लेकर कभी कोई डाउट नहीं रहा।’

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

#wokeuplikethis #flawless 🤷🏻‍♀️🧚🏻

A post shared by Nikki Tamboli (@nikki_tamboli) on Sep 23, 2020 at 1:14am PDT

घर में अपने पेट को काफी मिस कर रही है निक्की

निक्की ने इंटरव्यू में यह भी बताया कि वह अपनी फैमिली से ज्यादा अपने पेट को मिस कर रही है। निक्की ने बताया कि वो अपने पेट्स से कभी दूर नहीं रहीं। शो में जाने से पहले निक्की ने कहा था, ‘ मैं अपने परिवार से ज़्यादा अपने पेट्स को मिस करूंगी। वो हमेशा मेरे साथ ही रहे थे। उनके बिना मेरा वक़्त बहुत मुश्किल गुजरेगा।’ लेकिन वहीं वो शो को लेकर बहुत एक्साइटेड दिखीं। उन्होंने कहा, ‘ मैं शो को लेकर बहुत एक्साइटेड हूं। लॉकडाउन के दौरान मैं घर पर बहुत बोर हुई थी। अब मुझे एक अवसर मिला है जिसमें मैं नए दोस्त बना सकती हूं और उनके साथ मस्ती कर सकती हूं।

बता दें कि निक्की ने घर में आते ही धमाल मचाना शुरू कर दिया है कभी वह बरतन साफ करने से मना कर रही है तो कभी किसी काम को करने से कतराते हुए दिखाई दे रही है। अब देखना यह होगा कि आने वाले समय में निक्की बिग बॉस के घर में क्या नया धमाल मचाती है। 


 

Related News