06 MAYMONDAY2024 10:12:30 AM
Nari

देश के लिए गर्व का पल! यूके पीएम ऋषि सुनक के इवेंट में Sonam ने किया भारत को Represent

  • Edited By Charanjeet Kaur,
  • Updated: 29 Jun, 2023 10:34 AM
देश के लिए गर्व का पल!  यूके पीएम ऋषि सुनक के इवेंट में Sonam ने किया भारत को Represent

बॉलीवुड की फैशन आइकॉन सोनम कपूर इन दिनों वैसे तो सिल्वर स्क्रीन से दूर हैं, लेकिन बहुत जल्द वो यूके में अपना जलवा बिखेरती नजर आएंगी।  पिछले दिनों जहां एक्ट्रेस ने किंग चार्ल्स III के राज्याभिषेक समारोह में स्पीच दे कर भारत का नाम रोशन किया था, इस बार वो यूके के प्रधानमंत्री के इवेंट में भारत को  represent करेंगी।

PunjabKesari

सोनम कपूर को मिला यूनाइटेड किंगडम के प्रधानमंत्री का आमंत्रण

सोनम कपूर को यूनाइटेड किंगडम के पीएम-  ऋषि सुनक ने यूके-भारत सप्ताह 2023 का जश्न मनाने के लिए एक रिसेफ्शन इवेंट के लिए आमंत्रित किया है। बता दें कि इस रिसेप्शन का आयोजन  ऋषि ने 10 डाउनिंग में अपने आधिकारिक निवास और कार्यालय में किया है। ये समारोह 26 से लेकर 30 जून तक लंदन में आयोजित किया जाएगा।  

PunjabKesari

इस दिन इवेंट में शामिल हुईं एक्ट्रेस 

सोनम 28 जून यानि कल इस रिसेप्शन पार्टी में शामिल हुईं थी। कहा जा रहा है कि एक हफ्ते तक चलने वाले इस कार्यक्रम राजीनित, व्यापार, स्थिरता, समावेशन जैसे कई महत्वपूर्ण विषयों पर प्रकाश डालने के लिए एक मंच प्रदान करेगा। इस कार्यक्रम का उद्देश्य दोनों देशों के बीच दीर्घकालिक साझेदारी को सम्मानित और मजबूत करने का प्रयास करना होगा। एक्ट्रेस की इस उपलब्धि को देखते हुए उनके फैंस भी काफी उत्साहित हो गए है, साथ ही, सोशल मीडिया पर यूजर्स सोनम को यूके में देश को  Represent करने का मौका मिलने पर बधाई भी दे रहे हैं।

PunjabKesari

वहीं वर्कफ्रंट की बात करें तो सोनम जल्द ही 'ब्लाइंड' फिल्म में नजर आएंगी। शोम मखीजा द्वारा निर्देशित इस फिल्म में पूरब कोहली, विनय पाठक और लिलेट दुबे भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। पहला लुक हाल ही में सामने आया था और इसने उनके प्रशंसकों को काफी उत्साहित कर दिया था। सोनम ने यूके में महामारी के दौरान फिल्म की शूटिंग की। ब्लाइंड का प्रीमियर 7 जुलाई को ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो सिनेमा पर होने वाला है।

PunjabKesari

Related News