19 SEPTHURSDAY2024 4:18:12 PM
Nari

सलमान की एक्‍स गर्लफ्रेंड ने खोली पोल, बोली-  नौकरों ने बताया एक्टर के घर में क्या करती थी ऐश्वर्या

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 18 Sep, 2024 12:38 PM
सलमान की एक्‍स गर्लफ्रेंड ने खोली पोल, बोली-  नौकरों ने बताया एक्टर के घर में क्या करती थी ऐश्वर्या

नारी डेस्क: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने भले ही आज तक कभी शादी नहीं की लेकिन उनकी जिंदगी में प्यार की कोई कमी नहीं रही। कई हासीनाओं के साथ उनका नाम जुड़ता ही रहा है, पर  ऐश्वर्या राय के साथ उनकी लव स्टोरी सबसे हिट रही थी। हालांकि ऐश्वर्या के लिए उन्होंने अपनी एक्‍स गर्लफ्रेंड का दिल तोड़ दिया था, जिसका दर्द वह अभी तक नही भूल पाई है।

PunjabKesari
हम बात कर रहे हैं साल 1993 में फिल्म 'कृष्ण अवतार' से मिथुन चक्रवर्ती के अपोजिट डेब्‍यू करने वाली सोमी अली की जो सलमान को पागलों की तरह चाहती थी। सोमी और सलमान का अफेयर  1991 में शुरू हुआ जो 1998 तक चला। 8 साल के इस लंबे रिलेशन पर तब ग्रहण लग गया जब सलमान की जिंदगी में ऐश्वर्या राय आ गई। अब सोमी ने सालों बाद ऐश्वर्या और सलमान के रिश्ते के बारे में कुछ अनसुने किस्से शेयर किए हैं।

PunjabKesari
 ऐश्वर्या और सलमान को 1999 में आई संजय लीला भंसाली की फिल्म, ‘हम दिल दे चुके सनम’ के सेट पर एक-दूसरे से प्यार हो गया था। हालांकि  कुछ सालों के बाद, 2002 में एक्टर के अपमानजनक व्यवहार की वजह से इनता रिश्ता टूट गया था। अब सोमी अली ने खुलासा किया कि उस समय ऐश्वर्या राय ने गैलेक्सी अपार्टमेंट में सलमान खान के जिम में आना शुरू कर दिया था. जहां वह और अभिनेता ग्राउंड फ्लोर पर रहते थे। उन्होंने कहा कि- मुझे अंदर के नौकरों से जानकारी मिल रही थी, वह बताते थे कि घर में क्या होता था। 

PunjabKesari
याद हो कि सोमी अली ने दिसंबर 2022 में सलमान पर कई आरोप लगाते हुए दावा किया था कि एक्टर ने सिर्फ उनका शोषण किया बल्कि सिगरेट से जलाया भी था। सोमी अली ने तब सलमान को बॉलीवुड का 'हार्वे विंस्टीन' तक कह दिया था। सोमी  यह भी बताया कि जब सलमान को उनके अफेयर्स के बारे में पता चला था तो उन्होंने उन्हें बुरी तरह पीटा और कहा कि सिर्फ मर्द ही धोखा दे सकते हैं, महिलाएं नहीं।

Related News