05 MAYSUNDAY2024 1:35:34 AM
Nari

Solo Travel करने वाली महिलाएं जरूर पैक कर लें ये चीजें, वरना ट्रिप हो जाएगी बरबाद

  • Edited By Charanjeet Kaur,
  • Updated: 30 Sep, 2023 05:01 PM
Solo Travel करने वाली महिलाएं जरूर पैक कर लें ये चीजें, वरना ट्रिप हो जाएगी बरबाद

घूमने फिरना तो हर महिला को पसंद होता है, पर आज का जमाना महिलाओं के लिए बिल्कुल भी सेफ नहीं है, वो सिर्फ फैमिली या फ्रेंड के साथ ही घूमने जा सकती हैं। सोलो ट्रैवल करने वाले अकेले दुनिया को एक्सप्लोर करना पसंद करती हैं। इसका सबसे बड़ा कारण चीजों को खुले मन से जीना। सोलो ट्रैवल ना सिर्फ पुरुषों को पसंद आता है बल्कि महिलाएं भी अकेले घूमना पसंद करती हैं। वीकेंड पर अकसर लोग घूमने का प्लान करते हैं। अगर आप महिला है और वीकेंड पर अकेले घूमने का प्लान कर रही हैं तो सफर के समय कई सारी बातों का ध्यान रखना चाहिए। इन बातों का ध्यान रख आप न सिर्फ भारत की यात्रा कर सकती हैं बल्कि विदेश का भी भ्रमण कर सकती हैं। इस स्टोरी के जारिए हम आपको बताएंगे सोलो ट्रैवलर को किन बातों का रखना चाहिए ध्यान....

पावर बैंक लेने ना भूलें

अक्सर यात्रा के दौरान फोन डिस्चार्ज हो जाते हैं, जिसके कारण तमाम तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। कई बार जब आप बस, ट्रेन या फ्लाइट में यात्रा कर रहे होते हैं, तो फोन चार्ज कर पाना पॉसिबल नहीं हो पाता है। इसकी वजह से फोन बंद हो जाता है। ऐसे में आप अपने साथ पावर बैंक रखना ना भूलें। मुख्य रूप से जब आप कहीं दूर की यात्रा पर निकले हों।

PunjabKesari

डिजिटल स्केल

महिलाओं की पैकिंग में सामान का ज्यादा होना आम बात है। ज्यादातर महिलाएं जह कही का ट्रिप प्लान करती हैं, तो वे भले ही 2 दिन के लिए जा रही हो लेकिन पैकिंग 5- 6 दिन के हिसाब से करें। आउटफिट से मैचिंग फुटवियर्स, इयररिंग और एक्सेसरीज आदि कैरी करती हैं, जिसकी वजह से लगेज का वेट बहुत ज्यादा बढ़ जाता है। वेट ज्यादा होने की वजह से कई सारी समस्याओं का सामना करना पड़ता है, जैसे एयरपोर्ट पर एक्स्ट्रा लगेज के लिए कुछ पैसे पे करने पड़ते हैं या फिर सामना शिफ्ट करना पड़ता है। ऐसे में डिजिटल स्केल आपके लिए बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है। इससे आप अपने लगेज का वेट चेक कर सकते हैं।

PunjabKesari

नेक पिलो

लंबे ट्रैवल पर अक्सर पैर और पीठ दर्द होने लगती है। कई बार ये दर्द असहनीय हो जाता है, जिसकी वजह से आगे का प्लान भी खराब हो जाता है। ऐसे में आप अपने साथ नेक पिलो जरूर रखें।

PunjabKesari

Related News