28 APRSUNDAY2024 9:31:54 AM
Nari

बॉडी रहेगी एकदम एनर्जेटिक, नाश्ते में बनाकर पिएं ये दो फ्रूट Smoothies

  • Edited By palak,
  • Updated: 14 Sep, 2023 03:27 PM
बॉडी रहेगी एकदम एनर्जेटिक, नाश्ते में बनाकर पिएं ये दो फ्रूट Smoothies

बहुत से लोग अपने दिन की शुरुआत हेल्दी स्मूदी के साथ करते हैं। स्मूदी लंबे समय तक पेट को भरा हुआ भी रखती है। ऐसे में अगर आप भी सुबह इसका सेवन करते हैं तो आज आपको फ्रूट की दो ऐसी स्मूदी बताते हैं जिन्हें आप अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। चलिए जानते हैं इन्हें बनाने की रेसिपी...

मैंगो और एप्पल स्मूदी

सामग्री 

 मैंगो - 1 कप ( कटे हुए)
एप्पल - 1 कप (कटे हुए)
ओट्स - 1 कप 
दूध - 1/4 कप 
चीनी - जरुरतअनुसार
दही - 1 कप 
पानी - 1 कप
आइस क्यूब्स - 3-4

PunjabKesari

बनाने की विधि 

1. सबसे पहले एक बर्तन में दूध, पानी और दही मिलाएं। 
2. इसके बाद इसमें आम, सेब, चीनी डालें। 
3. सारी चीजों को मिक्सर जार में डालकर पीस लें। 
4. मिश्रण को तब तक पीसें जब तक स्मूदी गाढ़ी न हो जाए। 
5. इसके बाद स्मूदी को गिलास में डालें। 
6. ऊपर से बर्फ के टुकड़े डालकर सर्व कर दें। 

बनाना और स्ट्रॉबेरी स्मूदी

सामग्री 

बनाना - 1 कप (कटे हुए)
स्ट्रॉबेरी - 1 कप (कटी हुई)
ओट्स - 1 कप 
चीनी - जरुरतअनुसार
दूध - 1/2 कप 
दही - 1/2 कप 
पानी - 1 कप 
आइस क्यूब्स - 3-4

PunjabKesari

बनाने की विधि 

1. सबसे पहले बनाना, ओट्स और स्ट्रॉबेरी को मिक्सर जार में डालें।
2. फिर इसमें दूध, दही, चीनी और पानी मिलाकर स्मूद पेस्ट बना लें। 
3. सारी चीजों का अच्छे से एक मिश्रण बना लें। 
4. आपकी  टेस्टी स्मूदी बनकर तैयार है। 
5. ऊपर से आइस क्यूब्स डालकर सर्व कर दें। 

Related News