03 MAYFRIDAY2024 12:03:45 PM
Nari

अगले 23 दिन तक इन राशियों पर मेहरबान रहेंगे शुक्र देव, सुख- समृद्धि के साथ होगी धन वर्षा

  • Edited By Charanjeet Kaur,
  • Updated: 05 Jul, 2023 06:14 PM
अगले 23 दिन तक इन राशियों पर मेहरबान रहेंगे शुक्र देव, सुख- समृद्धि के साथ होगी धन वर्षा

ज्योतिष शास्त्र में कहा गया है कि हर महीने कई ग्रह अपना स्थान बदलते हैं, जिससे कई राशियां प्रभावित होती हैं। इस तरह अब 7 जुलाई को शुक्र सिंह राशि में प्रवेश करेंगे और 23 दिन तक यहीं रहेंगे और इस राशि पर पहले से ही मंगल ग्रह विराजमान है, जिससे दोनों ग्रहों की युति अच्छे परिणाम देगी। शुक्र ग्रह के गोचर से अगले 23 दिनों तक कुछ राशियों की किस्मत चमकने वाली है और इन पर खूब धन वर्षा भी होगी। आइए आपको भी बताते हैं कौन है ये राशियां...

वृष राशि

शुक्र के गोचर से वृष राशि वालों को बहुत फायदा मिलने वाला है। पारिवारिक जीवन में खुशियां आएंगी और किस्मत भी खूब साथ देगी। सैलारी में बढ़ोतरी होगी और स्टूडेंट्स के लिए भी ये समय बहुत शुभ होगा।  

PunjabKesari

कर्क राशि

कर्क राशि के लोगों के लिए ये 23 दिन का समय खुशियों भरा होगा। लाभ की नई संभावनाएं बनेंगी। नौकरी ढूंढ रहे लोगों को भी शुभ समाचार मिलेगा। वहीं कामकाजी लोगों को भी अपने काम पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों के लिए ये सुख- समृद्धि का समय है। विदेश में बिजनेस करने वालों को फायदा हो सकता है। वहीं जो विदेश जाने की इच्छा रखते हैं, उनका सपना भी पूरा होगा। परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा।

PunjabKesari

नोट- इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं।   


 

Related News