28 APRSUNDAY2024 1:21:34 PM
Nari

ब्वॉयफ्रेंड रोहन श्रेष्ठ के साथ शादी के बंधन में बंधने वाली हैं श्रद्धा कपूर!

  • Edited By Anu Malhotra,
  • Updated: 28 Aug, 2021 01:33 PM
ब्वॉयफ्रेंड रोहन श्रेष्ठ के साथ शादी के बंधन में बंधने वाली हैं श्रद्धा कपूर!

बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर  बीते कुछ समय से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में छाई हुई हैं। दरअसल, ऐसी खबरें सामने आई थी कि श्रद्धा अपने सेलिब्रिटी फोटोग्राफर रोहन श्रेष्ठ के साथ शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। हालांकि उस समय श्रद्धा ने इन अफवाहों को खारिज कर दिया था।  लेकिन, अब एक बार फिर इन दोनों की शादी की चर्चाएं जोरों पर हैं।

फोटोग्राफर रोहन श्रेष्ठ के साथ शादी के बंधन में बंधने वाली हैं श्रद्धा कपूर
बता दें 2019 में श्रद्धा ने एक मैगजीन फोटोशूट किया था, जिसके लिए उन्होंने रोहन के साथ काम किया था, उस समय से ही श्रद्धा और रोहन दोनों के दूसरे के काफी करीब है। वहीं, अब श्रद्धा कपूर के कजन भाई प्रियांक शर्मा और उनकी मौसी पद्मिनी कोल्हापुरे ने उनकी रोहन से शादी की अफवाहों पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

PunjabKesari

श्रद्धा की शादी के सवाल पर भाई ने कहा, नो कमेंट
प्रियांक ने अपनी बहन श्रद्धा की शादी के सवाल पर कहा कि मैं नो कमेंट कहने जा रहा हूं, मैं क्या बोलूं यार (अब मुझे क्या कहना चाहिए)। लेकिन, हां अगर आप इसे आगे देखते हुए कहते हैं, तो जाहिर है, शादियों का इंतजार करना अच्छा होता है। 

PunjabKesari

रोहन और श्रद्धा शादी को लेकर जो भी फैसला लेंगे, परिवार उनके साथ है
वहीं श्रद्धा कपूर की मौसी पद्मिनी कोल्हापुरे ने कहा कि  क्या बात है, ये बहुत ही अजीब सवाल है। अगर वैसा होगा तो आपको खबर मिल जाएगी।  इससे पहले एक इंटरव्यू में रोहन श्रेष्ठ के पिता राकेश श्रेष्ठ ने बताया था कि रोहन और श्रद्धा कॉलेज के दिनों से फ्रेंड हैं, इसके अलावा जुहू में भी उनके कई कॉमन फ्रेंड हैं। वे दोनों अपनी प्रोफेशनल लाइफ में बहुत अच्छा कर रहे हैं। इसलिए वे शादी को लेकर जो भी फैसला लेंगे, परिवार उसमें उनका साथ देगा।

PunjabKesari

बता दें कि श्रद्धा कपूर लंबे समय से फॉटोग्राफर रोहन श्रेष्ठा को डेट कर रही हैं। दोनों को कई बार साथ देखा जा चुका है, प्रियांक शर्मा की शादी से लेकर श्रद्धा के बर्थडे तक में परिवार के साथ रोहन भी मालदीव में देखे जा चुके हैं।

शादी की खबरों के बीच श्रद्धा ने करवाया ब्राइडल फोटोशूट 
वहीं दूसरी तरफ जहां  एक्ट्रेस की शादी की खबरें आ रही हैं वहीं श्रद्धा ने हाल ही में ब्राइडल फोटोशूट करवाया है। इस शूट में एक्ट्रेस काफी खूबसूरत नजर आ रही हैं। श्रद्धा ने लाल रंग के जोड़े के साथ हैवी ज्लैलरी और न्यूड मेकअप किया है जो बेहद एलिगेंट लुक दे रहा है। 

Related News