19 APRFRIDAY2024 10:39:42 AM
Nari

24 घंटे के अंदर श्रद्धा कपूर के भाई  सिद्धांत को मिली जमानत, रेव पार्टी में ड्रग्स लेना का है आरोप

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 14 Jun, 2022 10:19 AM
24 घंटे के अंदर श्रद्धा कपूर के भाई  सिद्धांत को मिली जमानत, रेव पार्टी में ड्रग्स लेना का है आरोप

बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर के भाई सिद्धांत कपूर को 24 घंटे के अंदर जमानत मिल गई है। सिद्धांत को शहर के एक होटल में रेव पार्टी के दौरान मादक पदार्थ लेने के आरोप में चार अन्य लोगों के साथ गिरफ्तार किया गया था। अब  हिरासत में लिए गए सभी लोगों को जमानत पर रिहा कर दिया गया है। 

PunjabKesari

पुलिस उपायुक्त डॉ. भीमाशंकर एस गुलेड ने  बताया कि- इसकी पुष्टि हुई है कि बॉलीवुड अभिनेता शक्ति कपूर के बेटे सिद्धांत कपूर ने मादक पदार्थ लिए। उनके खून की जांच रिपोर्ट में मादक पदार्थ लिए जाने की बात सामने आयी है। उन्हें उल्सूर थाने लाया गया था। पुलिस ने बताया कि रविवार रात को एमजी रोड पर एक पॉश होटल में रेव पार्टी चल रही थी, तभी पुलिस के एक दल ने वहां छापा मारा।

PunjabKesari

पुलिस सूत्रों ने बताया कि 37 वर्षीय कपूर को चार अन्य लोगों के साथ गिरफ्तार किया गया था। अब सभी 5 को जमानत पर रिहा कर दिया गया है और आगे जब भी बुलाया जाएगा वे पुलिस के सामने पेश होंगे। रेव पार्टी में करीब 35 लोग मौजूद थे और सिद्धांत को भी पार्टी में बुलाया गया था। पुलिस ने पार्टी से सात ‘एक्स्टेसी’ गोलियां और मारिजुआना का एक पैकेट भी बरामद किया।

PunjabKesari
 आरोपियों पर स्वापक औषधि एवं मन: प्रभावी पदार्थ कानून की धारा 22ए, 22बी और 27बी के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने 2020 में कन्नड़ फिल्म उद्योग के एक वर्ग में मादक पदार्थों के दुरुपयोग का खुलासा किया था। उसने तब अभिनेत्री रागिनी द्विवेदी और संजना गलरानी तथा पूर्व मंत्री दिवंगत जीवराज अल्वा के बेटे आदित्य अल्वा को गिरफ्तार किया था।

Related News