11 JANSUNDAY2026 11:36:55 PM
Nari

शिल्पा शेट्टी ने नहीं किया इंतजार, केदारनाथ के कपाट खुलते ही पहुंची भोलेनाथ के शरण में

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 11 May, 2024 01:46 PM
शिल्पा शेट्टी ने नहीं किया इंतजार, केदारनाथ के कपाट खुलते ही पहुंची भोलेनाथ के शरण में

उच्च गढ़वाल हिमालयी क्षेत्र में स्थित विश्व प्रसिद्ध केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री के कपाट छह माह बंद रहने के बाद शुक्रवार को अक्षय तृतीया के पर्व पर श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। चारधाम यात्रा का शुभारंभ होते ही  बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी अपने परिवार के साथ  बाबा भोलेनाथ का दर्शन करने पहुंच गई। इस दौरान वह काफी खुश नजर आ रही हैं। 


अक्षय तृतीया के मौके पर शिल्पा शेट्टी अपनी मां, बहन शमिता शेट्टी और बेटी समीषा के साथ बाबा भोलेनाथ की शरण मेंपहुंची। उन्होंने पहले दिन ही  भोलेनाथ के दर्शन किये। केदारनाथ से शिल्पा शेट्टी और उनकी फैमिली की कई फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिसमें पूरा परिवार भक्ति के रंग में रंगा दिखाई दे रहा है। 

PunjabKesari

वायरल वीडियो में शिल्पा शेट्टी, माथे पर चंदन, आंखों पर चश्मा और चेहरे पर बड़ी-सी स्माइल के साथ बेटी शमिशा को गोद में उठाए अपनी मां और बहन शमिता शेट्टी के साथ पोज करती दिख रही हैं। शिल्पा शेट्टी और उनकी फैमिली की यह वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही है।शिल्पा शेट्टी केदारनाथ धाम से पहले अपनी मां और बहन के साथ कामाख्या मंदिर गई थीं।

PunjabKesari

बताया जा रहा है कि शुक्रवार सुबह ही शिल्पा फ्लाइट से देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंची थीं। यहां पर उन्होंने फैंस के साथ फोटोज क्लिक कराई थीं। इसके बाद वह और उनका परिवार बाकी 20 अन्य यात्री के साथ केदारनाथ धाम दर्शन के लिए रवाना हुआ।  मीडिया रिपोर्ट्स का दावा था कि ED के एक्शन के बाद अभिनेत्री अपने  पति राज कुंद्रा की सलामती के लिए पूजा-पाठ में जुटी हुई है। 

Related News