01 MAYWEDNESDAY2024 10:01:27 PM
Nari

शेखर सुमन की मां का निधन, दुखी एक्टर बोले- मैं अनाथ और तबाह हो गया

  • Edited By Bhawna sharma,
  • Updated: 18 Jun, 2021 05:09 PM
शेखर सुमन की मां का निधन, दुखी एक्टर बोले- मैं अनाथ और तबाह हो गया

बाॅलीवुड एक्टर शेखर सुमन के सिर से मां का साया उठ गया है। उनकी मां का निधन हो गया है। जिससे एक्टर को गहरा सदमा पहुंचा है। शेखर सुमन अपनी मां के निधन से बेहद दुखी हैं। यह दुखभरी खबर खुद शेखर सुमन ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ शेयर की है। एक्टर ने बताया कि बीते दिन उनकी मां दुनिया को अलविदा कह गई। 

PunjabKesari

शेखर सुमन ने ट्वीट कर लिखा, 'मेरी प्यारी मां, जिसे मैं इस दुनिया में सबसे ज्यादा प्यार करता था, उनके स्वर्गीय मैं अनाथ और तबाह महसूस कर रहा हूं। हम सभी के लिए हर समय मौजूद रहने के लिए धन्यवाद मां। मैं आपको अपनी आखिरी सांस तक याद करूंगा। आप सभी का प्रार्थनाओं और आशीर्वाद के लिए धन्यवाद।'

 

 

वहीं शेखर सुमन के बेटे अध्ययन सुमन भी अपनी दादी के निधन से दुखी हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, 'हमारी प्यारी मां अब शांति में है। वह बहुत मजबूत थी, अपनी आखिरी सांस तक लड़ती रही। सिर्फ प्रार्थना और शांति।'

PunjabKesari

बता दें शेखर सुमन की मां किडनी ट्रांसप्लांट की मरीज थी। कुछ दिनों से उनकी हालत काफी नाजुक थी। वहीं बीते महीने कोरोना वायरस के चलते शेखर सुमन की सास का निधन हो गया था। वहीं अब उनकी मां के दुनिया को अलविदा कह जाने से एक्टर पूरी तरह टूट गए हैं।

Related News