28 APRSUNDAY2024 3:27:08 PM
Nari

Shaniwar Ke Upay: कर्ज में डूबे लोग करें ये उपाय, पर्स में रखें 1 पत्ता

  • Edited By Charanjeet Kaur,
  • Updated: 01 Dec, 2023 07:39 PM
Shaniwar Ke Upay: कर्ज में डूबे लोग करें ये उपाय, पर्स में रखें 1 पत्ता

शनिवार का दिन न्याय देवता शनि देव को समर्पित है। सच्चे मन से शनिदेव की पूजा-अर्चना और अच्छे कर्म करने वाले लोगों पर शनिदेव की कृपा-दृष्टि हमेशा बनी रहती है। उनकी कृपा से व्यक्ति के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली आती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब शनि की कु-दृष्टि पड़ती है तो जीवन में सब अमंगल ही होता है। व्यक्ति को कई तरह मुसीबतों का सामना करना पड़ता है। वह कर्ज में डूबता चला जाता है। एक बार कर्ज आ जाए तो व्यक्ति वैसे ही दुखों और मुश्किलों में फंस जाता है। कर्ज से मुक्ति पाने के लिए शनिवार के दिन कुछ उपाय किए जा सकते हैं।

शनिवार के उपाय, शमी पेड़ की पूजा

-शनिवार के दिन, शमी के पेड़ की पूजा करने से महादेव प्रसन्न होते हैं। शमी के पत्ते को अपने पर्स में रखें। ऐसा करने से आर्थिक स्थिति मजबूत होती है।

PunjabKesari

- कर्ज मुक्ति के लिए शनिवार के दिन शमी के पेड़ की पूजा करें। पूजा में शमी के पेड़ को काली उड़द और तिल अर्पित करें।

- तंगहाली भरे दिन चल रहे हैं तो घर की पूर्वोत्तर दिशा में शमी का पौधा लगाएं और पूजा करें। ऐसा करने से शनि के अशुभ प्रभावों से छुटकारा मिलता है।

- करियर और कारोबार में तरक्की पाना चाहते हैं तो भी शनिवार को शमी के पौधे में जल का अर्घ्य दें।

- शनिवार के दिन उड़द दाल, काले तिल, छाता, काले जूते, सरसों तेल जैसी चीजों का दान करें।

PunjabKesari

ज्योतिष टोटकाः ज्यादा कर्ज हो जाए तो क्या करना चाहिए?

श्मशान के कुएं का जल लाकर किसी पीपल के वृक्ष पर अर्पित कर दें। ऐसा आप सुबह या शाम किसी भी समय कर सकते हैं। लेकिन ध्यान रखें कि टोटके के बारे में किसी को ना बताएं, अकेले जाएं और इस उपाय को करके घर आ जाएं।

शनिवार के दिन काले कुत्ते को सरसों के तेल की चुपड़ी रोटी खिलाएं। यह लाल किताब का उपाय है। इस उपाय से जीवन में तरक्की के मार्ग बनते हैं और कर्ज में भी कमी आती है।


नोटः इस संदर्भ में हम किसी प्रकार का कोई दावा नहीं करते हैं। इस कंटेंट का उद्देश्य मात्र आपको बेहतर सलाह देना है।

Related News