28 APRSUNDAY2024 8:26:29 PM
Nari

Time 100:   दुनिया के पॉवरफुल लोगों को पछाड़कर नंबर 1 बने शाहरुख खान, लोगों से मिला सबसे ज्यादा प्यार

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 07 Apr, 2023 03:58 PM
Time 100:   दुनिया के पॉवरफुल लोगों को पछाड़कर नंबर 1 बने शाहरुख खान, लोगों से मिला सबसे ज्यादा प्यार

बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान के जबरदस्त कमबैक का असर अब दिखने लगा है। फैन का प्यार उन्हें इस कदर मिला कि उनके नाम एक और उपलब्धि दर्ज हो गई है। उन्होंने  ‘टाइम मैगजीन' की वार्षिक ‘टाइम 100' सूची में शीर्ष स्थान हासिल किया है, जिसके बाद वह सबसे ज्यादा प्रभावशाली सेलेब्रिटी बन गए हैं।  पाठकों द्वारा किए गए वोट के आधार पर यह सूची तैयार की जाती है।

PunjabKesari
अमेरिकी प्रकाशन के अनुसार, इस साल 12 लाख से अधिक लोगों ने वोट किया, जिसमें से चार प्रतिशत मत शाहरुख खान को मिले। खान (57) की जनवरी में रिलीज हुई फिल्म ‘पठान' ने देश और विदेश में 1000 करोड़ रूपये से अधिक की कमाई की थी, जिसे बड़े पर्दे पर उनकी वापसी के तौर पर देखा जा रहा है। इस सूची में तीन प्रतिशत वोट के साथ दूसरे स्थान पर ईरान की वे महिलाएं हैं, जो इस्लाम शासित देश में अपनी आजादी के लिए आवाज उठा रही हैं। 

PunjabKesari
ब्रिटेन के प्रिंस हैरी और उनकी पत्नी मेगन मर्कल 1.9 प्रतिशत वोट के साथ क्रमश: तीसरे तथा चौथे स्थान पर हैं। अर्जेंटीना को पिछले साल कतर में फुटबॉल विश्व कप में जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाले फुटबॉलर मेसी 1.8 प्रतिशत वोट के साथ सूची में पांचवें स्थान पर हैं।

PunjabKesari

ऑस्कर विजेता मिशेल योह, पूर्व टेनिस खिलाड़ी सेरेना विलियम्स, मेटा के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) मार्क जुकरबर्ग और ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला डा सिल्वा भी सूची में जगह बनाने में कामयाब रहे। पत्रिका के अनुसार, उनके संपादक 13 अप्रैल को उनकी पसंद के ‘टाइम100' 2023 की सूची जारी करेंगे।
 

Related News