11 MAYSATURDAY2024 5:26:54 PM
Nari

नए साल में इस दिन लगेगा सूर्य और चंद्र ग्रहण, जानिए भारत में कितना दिखेगा असर

  • Edited By palak,
  • Updated: 31 Dec, 2022 11:10 AM
नए साल में इस दिन लगेगा सूर्य और चंद्र ग्रहण, जानिए भारत में कितना दिखेगा असर

हर साल दो तरह के ग्रहण जरुर लगते हैं चंद्र ग्रहण और सूर्य ग्रहण। इस साल भी आखिरी महीने में ग्रहण दिखाई दिए। ज्योतिष गणना के अनुसार, जब भी कोई ग्रह राशि में परिवर्तन करता है तो उसका असर राशि के जातकों पर जरुर होता है। वहीं ज्योतिषाशास्त्र की मानें तो आने वाले साल में कुल 6 ग्रहण दिखेंगे जिनकी सूची इस प्रकार से है। तो चलिए आपको बताते हैं कि नए साल में सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण कब नजर आएंगे...

पहला सूर्य ग्रहण

ज्योतिषाशास्त्र के अनुसार, पहला सूर्य ग्रहण 14 अप्रैल 2023 को होगा। इस दिन गुरुवार का दिन पड़ रहा है और यह सूर्यग्रहण भारत में नहीं दिखेगा। 

PunjabKesari

दूसरा सूर्य ग्रहण 

आने वाले साल में दूसरा सूर्य ग्रहण 14 अक्टूबर 2023 को होगा। इस दिन शनिवार का दिन पड़ रहा है। यह कंकण खंडग्रास होगा और यह भी भारत में नहीं दिखेगा। 

तीसरा सूर्य ग्रहण 

साल का तीसरा सूर्य ग्रहण 8 अप्रैल 2023 को होगा। इस दिन भी शनिवार ही पड़ रहा है। ज्योतिषाशास्त्र के अनुसार, यह ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा। 

पहला चंद्र ग्रहण 

साल का पहला चंद्रग्रहण 25 मार्च को होगा। इस दिन सोमवार पड़ रहा है। लेकिन यह ग्रहण भारत में नहीं दिखेगा। इसके अलावा यह एक उप छाया ग्रहण होगा। 

PunjabKesari

दूसरा चंद्र ग्रहण 

साल का दूसरा चंद्रग्रहण 5 मई को होगा। इस दिन शुक्रवार का दिन पड़ रहा है और यह ग्रहण भारत में नहीं दिखेगा। 

तीसरा चंद्र ग्रहण 

साल का तीसरा चंद्रग्रहण 28 अक्टूबर को होगा। इस दिन शनिवार का दिन पड़ रहा है। ज्योतिषाशास्त्र के अनुसार, यह एक खंडग्रास ग्रहण होगा इसका असर भारत में नही दिखाई देगा। 

PunjabKesari

Related News